Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान बोनी के संबंध में एडवाईजरी

मण्डला 2 जून 2021

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की सीधी बोवनी जून के दूसरे सप्ताह तक करें। बीज की मात्रा 10-12 किलो बीज उपचारित बीज प्रति एकड़ रखें। बिजाई बरार वाले खेतों में गेहूँ की तरह मशीन प्रणाली से करें बिजाई के तुरंत बाद एक लीटर पेडांमेथलीन स्टाम्प 200 लीटर पानी में प्रति एकड़ की दर से स्प्रे भी जरूरी है। पहली सिंचाई देर से बीजाई के लगभग 15 से 20 दिनों के बाद करें। उसके बाद सीमित सिंचाई गीली सूखी प्रणाली से 15 दिनों के अंतराल पर कितनी बारिश हुई उसके आधार पर करें।

सूखे खेत में सीडड्रिल से बिजाई के तुरंत बाद सिंचाई करें खेत को 2 से 3 जुताई कर तैयार करें। ड्रिल से 3-5 से.मी. गहराई पर बिजाई करें। खेत की तैयारी व बिजाई शाम को करें ड्रिल से 2 से 5 से.मी. गहराई पर बिजाई करें। बिजाई के तुरंत बाद सिंचाई करें। बिजाई के तुरंत बाद व सूखी बिजाई में 3 दिन बाद पेडांमेथलीन 1.3 लीटर प्रति एकड़ स्प्रे करें। खतपरवार आने पर 15 से 25 दिन बाद विस्पायरी बैग 100 एम.एल. प्रति एकड़ स्प्रे करें और खतपरवार नियंत्रण करें। इस प्रकार से बिजाई कर किसान धान की खेती से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार पर देशवासियों को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना सुनिश्चित करें – अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर ने की जिला योजना भवन में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा

Reva India News

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सामुदायिक शौचालय, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन दिया जाए – मंत्री संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नलजल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हेंडपंप संचालित हैं

Reva India News

Leave a Comment