Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

6 वाहनों से वसूले गया 74 हजार का जुर्माना

मण्डला, 23 मार्च 2021

  23 मार्च को बस स्टेण्ड मण्डला में या़त्री बसों की जांच की गई एंव बसों में सवार यात्रियों को कोविड-19 के संकमण से बचाव के लिये मॉस्क लगाने के लिये प्रेरित किया गया एवं यात्रियों को मॉस्क वितरण किये गये। बस मालिकों को यात्री बसों में मॉस्क लगाने पर ही यात्रियों को प्रवेश देने के लिये निर्देशित किया गया। जिले में संचालित आटो रिक्शाओं एवं अन्य वाहनो की चैकिंग की गई आटो चैकिंग में ओव्हरलोड फिटनेस, परमिट, लायसेंस बीमा आदि दस्तावेजों की जांच की गई। कार्यवाही में 6 जब्त वाहनों से 74 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 2 आटो रिक्शा क्रमांक एमपी 51 आर 3074 एवं एमपी 51 आर 2895 ओव्हरलोड एवं दस्तावेजों में कमी के कारण थाना महाराजपुर में जब्त किये गये। चैकिंग में जिला परिवहन अधिकारी एवं परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी जनसुनवाई में 78 आवेदकों की समस्या

Reva India News

होटलों एवं ढ़ाबों में अनावश्यक खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें संचालक

Reva India News

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए व्यवस्थाएँ पुख्ता रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment