Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व क्षय दिवस के अवसर आयोजित किये गये विविध आयोजन

 मण्डला, 24 मार्च 2021

           राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन व विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 24 मार्च 2021 को जिला क्षय केन्द्र मण्डला में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, एवं डॉ. जे.पी. चीचाम जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। गतिविधियों में टीबी चौम्पियन्स का सम्मान एवं उनके अनुभव को साझा किया गया साथ ही एनटीईपी के मेधावी कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं पीपीएसए दीपक फाउण्डेशन द्वारा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए माईकिंग करवाई गई। इस अवसर पर जिला मीडिया अधिकारी जे.पी. सिंह, एनटीईपी से डीपीसी कीर्ति सिंह कुशवाह, पीएमडीटी समन्वयक हिमांशू मेहरा, एसटीएस मुकुल तुमराम, एसटीएलएस  आलोकरंजन अवधवाल व डीईओ दीपक तिवारी व अन्य एनटीईपी जिला, ब्लॉक स्तरीय स्टॉफ एवं पीपीएसए से स्टॉफ मौजूद रहा।

Related posts

व्याख्यान माला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आज

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

कोविड काल में आर्थिक एवं निःशुल्क खाद्यान्न की मदद के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं – जय कुमार

Reva India News

Leave a Comment