Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 मार्च की रात्रि 11.30 बजे से 29 मार्च की सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी मदिरा दुकानें

मण्डला, 26 मार्च 2021

कानून एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा 28 मार्च 2021 की रात्रि 11.30 बजे से 29 मार्च 2021 की सायं 5 बजे तक के लिए शुष्क दिवस घोषित करते हुए जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें एवं देशी मदिरा भंडागार बन्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त अवधि में मण्डला जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें एवं देशी मदिरा भंडागार बन्द रखे जायेंगे। आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि उपरोक्त घोषित शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में अवैध रूप से मदिरा के आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा एवं विक्रय इत्यादि न होने पाये।

Related posts

*एटीएम कार्ड के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मंडला पुलिस ने किया पर्दाफास*

Reva India News

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

बिछिया में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment