Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की कृषि आदान की समीक्षा

मण्डला 20 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आगामी बारिश के मद्देनजर कृषि आदान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश के पूर्व खरीफ की तैयारियाँ पूरी करें। उन्होंने बीज, खाद तथा कृषि आच्छादन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी बारिश के मद्देनजर बीज, खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। उन्होंने ब्लॉकवार कृषि आच्छादन क्षेत्रफल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आच्छादन क्षेत्रफल के सम्बंध में धान फसल की प्लानिंग गंभीरता से करें। इसी प्रकार मेढ़बंधान कार्य पूर्ण होने की स्थिति में बढ़े हुए क्षेत्र के अनुपात में बोनी की प्लानिंग भी करें। श्रीमती सिंह ने मक्का, गेहूं कोदो कूटकी, अरहर एवं तिलहन फसलों के फसल आच्छादन क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ’एक जिला एक उत्पाद’ के अंतर्गत मंडला जिले से चयनित कोदो कुटकी की फसल के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं। श्रीमती सिंह ने खरीफ 2021 के लिए बीज की समीक्षा करते हुए कहा कि बीज की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कोऑपरेटिव विभाग को निर्देशित किया कि बीज भंडारण की समुचित व्यवस्था बनाएं। इसी प्रकार बीज निगम एवं बीज संघों से बात कर बीज की उपलब्धता एवं भंडारण के संबंध में तैयारी पूरी करें। कलेक्टर ने आवश्यक बीज की मात्रा की डिमांड शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी बारिश के पूर्व जरूरी तैयारियों के संबंध में अपने क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि बीज सर्टिफिकेशन की कार्यवाही भी अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। बीजों की गुणवत्ता का परीक्षण करें। इसी प्रकार बीजों को तय कीमत पर ही विक्रय करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उर्वरक की समीक्षा करते हुए कहा कि खरीद के मद्देनजर यूरिया, डीएपी एवं अन्य जरूरी पूर्वक पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नैनपुर क्षेत्र में यूरिया के वितरण में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के माध्यम से कृषि करने के लिए भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने पीओएस मशीन के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि खराब पीओएस मशीन या मरम्मत करने योग्य पीओएस मशीन के विषयों का जल्द समाधान करें।

Related posts

विशिष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र वेबसाईट पर उपलब्ध

Reva India News

किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी होना चाहिए- मंत्री श्रीमती उईके सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर- सांसद श्री कुलस्ते कोदो-कुटकी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदी की जाएगी आरडी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हुई कृषक संगोष्ठी जिलेभर से आए किसानों को दी गई जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 23 जून 2026

Reva India News

Leave a Comment