Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर-घर किया जा रहा पोषण आहार का वितरण

मण्डला 20 मई 2021

कोरोना महामारी के इस दौर में जहाँ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का आना प्रतिबंधित है ऐसे में पोषण आहार बाधित न हो इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों को कार्यकर्ता द्वारा रेडी-टू-ईट का वितरण किया जा रहा है। 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को टेक होम राशन एवं 3-6 वर्ष के बच्चों को रेडी टू ईट जिसमें दलिया, चावल आधारित सूखा खिचड़ी एक से दो सप्ताह के लिए दी जा रही है। इसके साथ-साथ सेम और मेम बच्चों के पोषण स्तर की भी लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार उन्हें थर्ड मील दिया जा रहा है। पोषण आहार वितरण के साथ-साथ कार्यकर्ता द्वारा वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

Related posts

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

Reva India News

जिले में मिले 57 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

जिले में मिले 103 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

Leave a Comment