Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंकुर कार्यक्रम से जुड़कर बनाएं जिले को हरा-भरा

मण्डला 28 मई 2021

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विशाल मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अंकुर कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस अभियान में सर्वप्रथम प्ले स्टोर से वायुदूत ऐप्प डाउनलोड करके दिए गए निर्देशों को पालन करते हुए स्वयं को पंजीकृत करना है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें सभी पंजीकृत जन की सक्रिय सहभागिता रहेगी। इसमें पंजीकृत व्यक्ति को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक पौधे का रोपण करके उसकी फोटो उस ऐप्प में डाउनलोड करना है। पौधा रोपण का कार्य व्यक्ति को स्वयं के संसाधन से किया जाना है साथ ही जिस पौधा को रोपण करना है उसकी सूची भी ऐप्प में दी गयी है अतः पौधा रोपण के लिए पौधे का चयन सूची में दिए गए वृक्षों के नाम के आधार पर करें। पौधे का रोपण करने के पश्चात् उसकी देखभाल भी की जानी है क्योंकि पहली फोटो वृक्षारोपण करने के पश्चात् ऐप्प में अपलोड करने के पश्चात् 30 दिनों के बाद उसी वृक्ष की दूसरी फोटो अपलोड की जानी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाग लेने वाले चयनित विजेताओं को प्राण वायु अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी का ऐप्प से सहभागिता किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी ऐप्प से सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। जिलेवार चयनित विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अतः अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में सहभागी बनकर वायुदूत ऐप्प में पंजीकृत होकर वृक्षारोपण कार्य करें जिससे न केवल जिला बल्कि प्रदेश भी हरा-भरा हो सकें।

Related posts

मुख्य अभियंता जबलपुर ने ली समीक्षा बैठक 2 लाख से अधिक बकाया राशि वसूलने के दिए निर्देश

Reva India News

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: मंडला में जन-जागरूकता पहल*

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment