Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जून 2023

लाड़ली बहना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम को बधाई – कलेक्टर डॉ. सिडाना

समय-सीमा बैठक संपन्न

मण्डला 12 जून 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने लाड़ली बहना योजना के सफल एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन प्राप्त करने से लेकर, पात्रता परीक्षण एवं खाते में पैसे ट्रांसफर तक की समस्त प्रक्रिया को सराहनीय रूप से पूरा किया गया। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग, सभी सीईओ जनपद एवं सभी एसडीएम को बधाई दी। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि मंडला जिला मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के विभिन्न चरणों के क्रियान्वयन में विगत 2 माह में प्रदेश स्तर पर शीर्ष-5 रैंक में बना रहा। 10 जून को संपन्न हुई डीबीटी प्रक्रिया का क्रियान्वयन भी सफल रहा। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभाग इस सप्ताह अधिक से अधिक सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण करें। उन्हांेने ए, बी, सी तथा डी श्रेणी के विभागों की लंबित शिकायतवार समीक्षा की। डॉ. सिडाना ने राजस्व विभाग को संतुष्टि के साथ ज्यादा से ज्यादा शिकायतें निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में विभागों को मार्क किए गए पत्रों एवं उनके निराकरण की जानकारी भी ली।

लाड़ली बहना एवं सीखो-कमाओ योजना की समीक्षा

 

डॉ. सिडाना ने बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत डीबीटी से जुड़े विषयों की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी डीबीटी के लिए बचे शेष प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि हर पात्र महिला का डीबीटी जल्द पूर्ण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की समीक्षा करते हुए रोजगार प्रदाता प्रतिष्ठानों के 7 जून से प्रारंभ हुए पंजीयन की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने जीएमडीआईसी को निर्देशित किया कि रोजगार प्रदाता प्रतिष्ठानों एवं संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए रजिस्ट्रेशन में प्रगति लाएं। 15 जून 2023 से मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत जॉब के इच्छुक व्यक्तियों का पंजीयन प्रारंभ होगा।

16 से स्कूल होंगे प्रारंभ, तैयारी पूर्ण करें

 

कलेक्टर ने 16 जून से प्रारंभ हो रहे स्कूलों के संबंध में संबंधित विभागों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रारंभ होने के पूर्व मरम्मत, नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों को पूरा कराएं। उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 16 जून 2023 को अपने मैदानी भ्रमण के दौरान स्कूलों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए जरूरी व्यवस्था, पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन आदि का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्कूल प्रारंभ होने के पहले दिन 16 जून को जिले के सभी स्कूलों में खीर-पुड़ी एवं व्यंजन बनवाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय टॉस्कफोर्स की बैठक संपन्न

12 जून की रात्रि से 10 अस्थायी नाके होंगे स्थापित, 3 शिफ्ट निर्धारित

मण्डला 12 जून 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने योजना भवन में माईनिंग से संबंधित जिला स्तरीय टॉस्कफोर्स की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माईनिंग में शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। अनियमित गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने 12 जून की रात्रि से माईनिंग गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ हो रहे 10 अस्थायी नाकों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए जरूरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने माईनिंग के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था से जुड़े निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राजस्व, पुलिस विभाग एवं वन समन्वय के साथ काम करते हुए एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए नियमानुसार खनन गतिविधियाँ संपन्न कराएं। बैठक में राजस्व, डीएफओ ईस्ट रिषिभा नेताम, डीएफओ वेस्ट नित्यानंदम एल तथा खनिज विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

12 की रात्रि से क्रियाशील होंगे 10 नाकें

 

खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माईनिंग गतिविधि के नियंत्रण के लिए एवं खनिज वाहनों के ई-टीपी की सघन जांच के लिए 10 अस्थायी नाके स्थापित किए जा रहे हैं। ये नाके 12 जून 2023 की रात्रि से क्रियाशील होंगे। स्थापित किए जा रहे जांच नाके के अंतर्गत झूला पुल के पास तहसील मंडला में नाका कार्यशील होगा जिसमें पर्यवेक्षण अधिकारी खनिज निरीक्षक मंडला एवं थाना प्रभारी मंडला होंगे। इसी प्रकार पौंड़ी रेल्वे क्रॉसिंग के पास तहसील मंडला में नाका कार्यशील होगा जिसमें पर्यवेक्षण अधिकारी खनिज निरीक्षक मंडला एवं थाना प्रभारी महाराजपुर होंगे। पदमी चौराहा ग्राम पदमी मंडला में नाका बनाया गया है जिसमें पर्यवेक्षण अधिकारी चौकी प्रभारी हिरदेनगर एवं तहसीलदार मंडला होंगे। चिरईडोंगरी तहसील नैनपुर में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी चौकी प्रभारी पाण्डीवारा एवं नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी होंगे। बिछिया-डिंडौरी रोड तिराहा तहसील बिछिया में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी थाना प्रभारी बिछिया एवं तहसीलदार बिछिया होंगे। चाबी-डिंडौरी रोड पर तहसील घुघरी में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी चौकी प्रभारी चाबी एवं नायब तहसीलदार मोहगांव होंगे। घुघरी-सैलवारा पुल के पास तहसील घुघरी में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी थाना प्रभारी घुघरी एवं तहसीलदार घुघरी होंगे। बम्हनी-अंजनिया रोड पर बम्हनी तहसील मंडला में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी थाना प्रभारी बम्हनी एवं नायब तहसीलदार बम्हनी होंगे। नैनपुर-बालाघाट रोड, फॉरेस्ट नाका के पास, तहसील नैनपुर में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी थाना प्रभारी नैनपुर एवं तहसीलदार नैनपुर होंगे तथा मनेरी मेनरोड पर ग्राम मेढ़ी तहसील निवास में बनाए गए नाके में पर्यवेक्षण अधिकारी चौकी प्रभारी मनेरी एवं तहसीलदार निवास होंगे। नाकों पर ड्यूटी के लिए प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक, शाम 4 से रात्रि 12 बजे तक तथा रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक 3 शिफ्ट निर्धारित की गई है जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा अधिकृत राजस्वकर्मी, थाना प्रभारी द्वारा अधिकृत पुलिसकर्मी तथा वनविभाग द्वारा अधिकृत वनकर्मी उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राज्यपाल का प्रस्तावित दौरा: कलेक्टर ने तैयारियों के दिए निर्देश

मण्डला 12 जून 2023

19 जून 2023 को राज्यपाल म.प्र. शासन मंगूभाई पटैल का मंडला दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटैल 19 जून सिकलसेल एनीमिया दिवस के अवसर पर मंडला के एकलव्य परिसर सेमरखापा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सेमरखापा एकलव्य परिसर का दौरा किया। उन्होंने 19 जून 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य जरूरी तैयारियों के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून को सेमरखापा एकलव्य परिसर में संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल में सिकलसेल एवं एनीमिया के संबंध में महिलाओं की जांच के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त ट्रेक्टर जब्त

वाहन मालिक से की गई लोकसंपत्ति के नुकसान एवं बिजली खम्भे के सुधार की वसूली

मण्डला 12 जून 2023

खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त ट्रेक्टर वाहन को जब्त कर दिया गया है। ट्रेक्टर वाहन द्वारा रामबाग झूला पुल के पास बिजली के खम्भे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के फलस्वरूप वाहन के मालिक से लोकसंपत्ति के नुकसान एवं बिजली खम्भे के सुधार की वसूली भी की गई तथा ट्रेक्टर को संबंधित अधिनियमों एवं धाराओं के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले नगद इनाम

मण्डला 12 जून 2023

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला एवं वॉलपेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों व अंकुर अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों, छात्रों व युवा वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया। जिला योजना भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये हुए पुरस्कृत –

 

नेहरू पार्क में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सृष्टि पांडे ने प्रथम, आदित्य सोनी ने द्वितीय एवं पल्लवी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दिशा तलपेजा ने प्रथम, श्रुति चंदेल ने द्वितीय एवं सुधी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में शालिनी पटेल ने प्रथम, देवेन्द्र कुड़ापे ने द्वितीय एवं अंजल हिडाऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में यूकेजी विशेष वर्ग से आरोही बरमैया, अथर्व पांडे एवं आलोक बरमैया को भी पुरस्कृत किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 12 जून 2023

श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2023 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक श्रम पदाधिकारी श्री डी. के. जैन ने इस अवसर पर बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों तथा 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चो एंव खतरनाक क्षेत्र मे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य न कराने के संबंध में जरूरी जानकारी दी। एनजीओ जनसाहस से समन्वय कर जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत छत्तरपुर क्षेत्र में बच्चों से श्रम न कराये जाने के संबंध में शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न निर्माणाधीन कार्य स्थलों पर बाल श्रम अधिनियम एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के प्रावधानों से उपस्थित मजदूरों, सामान्य जन व नियोजकों को अवगत कराया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अभी तो बस शुरुआत है

बहनों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रू. की सौगात

मध्यप्रदेश की कोई भी महिला अब बेचारी नहीं

मण्डला 12 जून 2023

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सरस्वती धुर्वे रहती हैं, उनकी उम्र 38 साल है और 22 वर्ष की उम्र में शादी होने के बाद से वो अपने पति के साथ रही हैं। सरस्वती की जिंदगी भी गाँव की बाकी महिलाओं की तरह है, कभी कभार ही बाजार जाती हैं। गाँव की सीमा से निकलना मुश्किल से ही हो पाता है। रोजगार के लिए पति अलग-अलग शहरों में जाते रहते हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी सरस्वती के कन्धों पर है। घर का राशन, बच्चों की फीस, इलाज सबकुछ पति के भेजे पैसों पर निर्भर रहता है। एक बार शुक्रवार के दिन सरस्वती का बेटा बीमार पड़ गया, पति से बात हुई लेकिन बैंक बंद होने के कारण पैसे आ पाने मुश्किल थे। दवाई के लिए कम से कम 500 रुपयों की जरुरत थी लेकिन सरस्वती के पास मुश्किल से 200 थे। कुछ पैसों के लिए सरस्वती को रिश्तेदारों के पास जाना पड़ा, लेकिन पैसे का इंतज़ाम नहीं हो पाया। बेटा तीन दिन घर में बीमार पड़ा रहा, पानी की पट्टियों से उसका इलाज करने की कोशिश की और सोमवार को जब बैंक खुले तब कहीं बेटे को हॉस्पिटल लेकर गई।

शनिवार की शाम जबलपुर के गैरिसनग्राउंड में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का वितरण कर रहे थे, सरस्वती भी सैकड़ों महिलाओं के साथ सभास्थल पर थीं। उनका भी चयन ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के लिए हुआ है और एक क्लिक के बाद उनके खाते में 1000 रूपए उनके भाई शिवराज ने डाले हैं। अपनी ये कहानी सुनाते हुए सरस्वती के आँखों में आंसू आ जाते हैं, वो कहती हैं कि अब कभी दुबारा मेरा बेटा कुछ रुपयों के लिए इलाज से दूर नहीं रहेगा। अब कभी मुझे पैसों के लिए किसी और के पास हाथ नहीं फैलाने होंगे। अब मैं भी अपने भाई के कारण पैसे वाली हो गई हूँ, इन पैसों को जोड़कर अपना कुछ काम शुरू करुँगी, ये मेरे पैसे हैं।

ये कहानी सिर्फ सरस्वती की नहीं है, ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के रजिस्ट्रेशन शुरू होने के तीन माह में प्रदेश भर की सवा करोड़ बहनों ने अपने आवेदन जमा किये, 1.25 करोड़ बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई। ये बहनें निम्न और मध्यम आय परिवारों की हैं। आज से 5-6 साल पहले तक इनमें से ज्यादातर के पास बैंक अकाउंट भी नहीं था, लेकिन पिछले कुछ सालों में इनकी कहानी बदल गई है। पहले प्रधानमन्त्री ने इन्हें जनधन खाता देकर सशक्त बनाया और अब मुख्यमंत्री हर महीने इनके खाते में पैसे भेज रहे हैं।

धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी राशि

 

शिवराज सिंह चौहान पूरे देश में अपनी नारी सशक्तिकरण की योजनाओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी बनाई लाड़ली लक्ष्मी योजना ने लाखों बेटियों को मजबूत बनाया है। इस योजना का प्रभाव इतना सफल था कि मध्यप्रदेश का लिंगानुपात सही हो गया और अब इस योजना को पूरे देश में लागू किया गया है। पहली किश्त बहनों के अकाउंट में भेजते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमशः बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमशः 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।

किसी सुदूर गाँव में रहने वाली एक बहन के लिए ये राशि कम नहीं है, इस पैसे से वो अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। वो स्वयं और अपने बच्चों के लिए पोषण आहार ले सकती है, बच्चों की फीस भर सकती हैं, घर के छोटे-मोटे खर्चों के लिए स्वतंत्र हो सकती हैं। सबसे बड़ी बात है कि अब उसे अपनी जरूरतों के लिए किसी का रास्ता देखने की जरुरत नहीं होगी।

21-साल की बहनों को भी मिलेगा भाई का साथ

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ वर्तमान में 23 से 60 वर्ष की विवाहित बहनों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम के दौरान घोषणा कि की जल्दी हीं 21 वर्ष की विवाहित बहनों को भी योजना के लिए पात्र माना जाएगा। यह कदम बड़ी संख्या में और भी बहनों को आत्मनिर्भर बनाएगा। जिस तरह से घोषणा के तीन माह के अन्दर इस योजना को मूर्त रूप दिया गया है, वह महिलाओं के प्रति सरकार की गंभीरता को दिखाता है। इस योजना को युद्ध स्तर पर लगकर जमीन पर उतारने की मुख्यमंत्री की जिद ये बताती है कि वो प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन और बच्चों को भांजे-भांजी कहने वाले मामा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्व-सहायता समूहों द्वारा आर्थिक उन्नयन जैसे अनेक सफल प्रयोग किये हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का यह नया प्रयोग भी प्रदेश की महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा। अपनी कहानी सुनाते-सुनाते सरस्वती के चेहरे पर आने वाले खुशी के आंसू प्रदेश की सभी महिलाओं की तरफ से शिवराज सिंह को आशीर्वाद है। हर माह तीन हजार रूपए प्रदेश की महिलाओं के लिए एक ऐसे नए युग की शुरुआत करेंगे जो मध्यप्रदेश को नारी विकास के नए पायदान पर लेकर जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शासकीय आईटीआई मंडला में प्रवेश 25 तक

मण्डला 12 जून 2023

प्राचार्य शासकीय आईटीआई मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून 2023 तक शासकीय आईटीआई जिला मंडला में विभिन्न व्यवसायों के एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन www.dsd.gov.in पर किया जा सकता है। च्वाईश फिलिंग 12 जून से प्रारंभ हो गई है जिसमें प्रशिक्षणार्थी अपनी पंसद के अनुसार व्यवसाय का चयन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में 28 अभ्यर्थियों का चयन

मण्डला 12 जून 2023

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई मंडला में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया जिसमें मंडला जिले के 52 अभ्यर्थी शामिल हुए। अप्रेंटिसशिप मेले में वाल्वो आयशर पीथमपुर कंपनी द्वारा 28 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 14 जून 2023 तक कंपनी ज्वाइन करने को कहा गया है। अभ्यर्थियों को 9500 से 10500 रूपये प्रतिमाह स्टायपेंड एवं 1000 रुपए उपस्थिति बोनस एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत एवं सरपंच का निर्वाचन आज प्रातः 7 से

मण्डला 12 जून 2023

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत उपनिर्वाचन 2023 (पूर्वाद्ध) हेतु आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 13 जून 2023 को प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होना है। जनपद पंचायतों में रिक्त पदों के लिए ईव्हीएम मशीन से मतदान/निर्वाचन किया जाएगा। मतदान के लिए मतदाता अपना वोटर पर्ची, आधार कार्ड, निर्वाचन परिचय पत्र आदि दस्तावेज दिखाकर अपने मत का प्रयोग निर्धारित मतदान केन्द्र में कर सकता है।

जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांवचक के सरपंच के पद के लिए 2 अभ्यर्थी है तथा न.मा.शा. भवन मोहगांवचक एवं शा.प्रा.शा. भवन मानोट में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार बिछिया जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रं-8 के लिए 3 अभ्यर्थियों तथा ग्राम पंचायत मांद में उ.मा.शा. भवन मांद क्रं.-1 एवं 2, प्राथमिक शाला भवन मांद एवं अतरिया मांद में, ग्राम पंचायत बटवार में प्रा.शा. भवन बटवार, धमनगांव एवं सिमैया में, ग्राम पंचायत कांसखेड़ा में प्रा.शा. भवन कांसखेड़ा कक्ष क्रं.-1 में, माध्यमिक शाला भवन कांसखेड़ा, ग्राम पंचायत मानिकपुर में प्राथमिक शाला भवन मानिकपुर एवं माध्यमिक शाला भवन मानिकपुर में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलमगहन के सरपंच पद के लिए 4 अभ्यर्थी हैं तथा प्रा.शा. भवन कोलमगहन, ग्राम पंचायत भवन कोलमगहन, प्राथमिक शाला कूम्हा एवं मैनपुरी में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। मोहगांव जनपद के अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रं.-4 के लिए 3 अभ्यर्थी हैं तथा ग्राम पंचायत देवगांव में क.मा.शाला भवन देवगांव, मा.शा. भवन अतिरिक्त कक्ष देवगांव में, जन.शि. केन्द्र भवन देवगांव, ग्राम पंचायत रयगांव में प्रा.शा. भवन अतिरिक्त कक्ष रयगांव, प्रा.शा. भवन सालीवाड़ा, बनियातारा, ग्राम पंचायत मुनू में अति. कक्ष मुनू, प्रा.शा. उरी एवं प्रा.शा. कसौटा में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में अवकाश घोषित

मण्डला 12 जून 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के अनुसार मतदान दिनांक 13 जून 2023 दिन मंगलवार को जनपद पंचायतों के संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। जनपद पंचायत मंडला के ग्राम पंचायत मोहगांवचक, जनपद पंचायत मोहगांव के देवगांव, रयगांव एवं मुनू, जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम पंचायत मांद, मानिकपुर, बटवार एवं कांसखेड़ा तथा जनपद पंचायत मवई के ग्राम पंचायत कोलमगहन में उक्त दिनांक को केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिए परकाम्य लिखित अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया निरोधक माह अंतर्गत ’’मलेरिया रथ’’ रवाना

मण्डला 12 जून 2023

जिला मलेरिया अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मलेरिया रोग का संक्रमणकाल मानसून के शुरुआत से ही प्रारंभ हो जाता है जो कि माह जून-जुलाई से शुरु होकर वर्ष के माह अक्टूबर-नवम्बर तक अधिक होता है। अतः इसकी रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्राथमिकता के अनुसार मलेरिया प्रभावित ब्लाक व ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार व जनसमुदाय में जागरुकता हेतु जिला चिकित्सालय परिसर मण्डला से मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मलेरिया नियंत्रण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष जून माह को मलेरिया निरोधक माह के रुप में मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न गतिविधियाँ की जाती हैं। इस अवसर पर प्राचार्य, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र एवं प्रशिक्षणार्थी (स्वास्थ्य) एवं विभाग के लोकसेवकों ने भाग लिया।

मलेरिया रथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिले के मलेरिया प्रभावित हाईरिस्क ग्रामों में माइकिंग, पम्पलेट वितरण, फ्लेक्स, बैनर इत्यादि के माध्यम से लोगों को मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों से बचाव हेतु जागरुक करेगी। जनसमुदाय में मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरजन्य परिस्थितियों को रोकने हेतु कूलर, गमले, मटके, टायर, टंकियों इत्यादि में रुके पानी को खाली करने एवं सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने एवं लार्वा विनिष्टीकरण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बुखार रोगियों की त्वरित जांच व उपचार सुविधा भी मलेरिया रथ में उपस्थित कर्मचारी एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मलेरिया निरोधक माह में अन्य गतिविधियां जैसे- पंचायत स्तरीय कार्यशाला, मलेरिया रोगियों की खोज व जांच एवं उपचार, प्रशिक्षण, लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वस्थ मन, स्वस्थ तन अभियान के अंतर्गत आयोजन

मण्डला 12 जून 2023

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वस्थ मन, स्वस्थ तन अभियान जिला चिकित्सालय मण्डला के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई मनकक्ष मण्डला में 10 जून को मनाया गया।

स्वस्थ मन, स्वस्थ तन अभियान अंतर्गत महिला मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवन शैली, रचनात्मक कलाकृति, मानसिक रोग परीक्षण/उपचार/परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा टैली मानस है। डॉ0 कमलेश ठाकुर मनकक्ष नोडल जिला चिकित्सालय मण्डला ने स्वस्थ मन, स्वस्थ तन के लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई के माध्यम से मातृत्व एवं शिशु के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जनमानस में जागरूकता एवं मानसिक रोगी के प्रति अंधविश्वास जैसे- झाड़फूंक करना एवं सामाजिक तिरस्कार आदि के विषय में नुकसान की विस्तृत चर्चा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से की गई। जैसे- रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, भाषण आदि के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गर्भवस्था या प्रसव पश्चात होने वाले मानसिक रोग जैसे- तनाव, एन्जाइटी मानसिक स्वास्थ्य के लिए की जानी वाली गतिविधियां जैसे- योगा, सरल आसन, संतुलित आहार, पारिवारिक खुशहाली, तनाव मुक्त जीवन शैली बताई गई।

 

 

 

 

 

 

 

खेल परिसर में आदिवासी खिलाड़ियों की चयन प्रकिया 14 एवं 15 को

 

मण्डला 12 जून 2023

                सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी शासकीय बालक क्रीडा परिसर कालपी मंडला में सत्र 2023-24 के लिए प्रक्रिया संचालित विधा हॉकी, हैंडवॉल एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की चयन 14 एवं 15 जून 2023 को आयोजित की जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी 14 जून को प्रातः 7 बजे खेल परिसर कालपी में सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, प्रोफाइल पंजीयन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों का चयन मिनी जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बैटरी टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। बैटरी टेस्ट के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, सटल रन, सिटअप, स्टेंडिंग ब्रांड जम्प, अपर बॉडी, लम्बी कूद, 400 मीटर दोड़ के आधार पर चयन किया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल परिसर में निःशुल्क शिक्षा आवास एवं भोजन व्यवस्था, खेल सामग्री, खेल गड़वेश, खेलने प्रतियोगिता भत्ता आदि सुविधायें प्रदान की जायेंगी। चयन प्रक्रिया में मध्यप्रदेश के सभी जिले के आदिवासी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उचित मूल्य दुकान तक सामग्री राशन प्रदाय हेतु ऑनलाईन 19 जून तक आमंत्रित

 

मण्डला 12 जून 2023

                जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजनान्तर्गत प्रदाय केन्द्र से उचित मूल्य दुकान तक सामग्री राशन प्रदाय कार्य हेतु विकासखण्ड नैनपुर जिला मण्डला का सेक्टर क्रमांक-13 में ऑनलाईन (समस्त पोर्टल https://samast.mponline.gov.in) पर आवेदन 19 जून 2023 तक आमंत्रित किये गए हैं।

                हितग्राही की अहर्ता में आवेदक जनपद पंचायत नैनपुर का निवासी हो, आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष की हो, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, आवेदक के परिवार की अधिकतम आय 12 लाख हो, आवेदक हेवी मोटर व्हीकल संचालन हेतु स्थाई वैध लायसेंसधारक हो, आवेदक बैंक से ऋण प्राप्त करने हेतु पात्र हो (डिफाल्टर न हो)। आवेदक शासकीय सेवक एवं पेंशनर न हो। (सेवानिवृत्त सैनिक को पात्रता होगी। आवेदक अन्य स्वरोजगार योजना में लाभान्वित न हो तथा आवेदक अपराधिक प्रवृति एवं पृष्ठ भूमि का न हो।

 

 

 

 

 

 

विशेष आमसभा 26 को

 

मण्डला 12 जून 2023

                प्रशासक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हिरदेनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार     आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हिरदेनगर में शासन द्वारा प्रस्तावित समिति पुनर्गठन एवं मॉडल बायलॉल लागू करने हेतु समिति द्वारा विशेष आमसभा का आयोजन किया गया है। विशेष आमसभा सोमवार 26 जून 2023 को दोपहर 12:30 बजे से समिति कार्यालय हिरदेनगर के प्रांगण में आयोजित की गई है। सभी कृषक/सदस्य समिति की विशेष आमसभा में उपस्थित हों। विशेष आमसभा में शासन के निर्देशानुसार समिति द्वारा प्रस्तावित पुनर्गठन समिति के संबंध में एवं शासन के निर्देशानुसार समिति के मॉडल बायलॉज लागू करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Related posts

जिले में अब तक 331 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

मंत्री श्रीमती उईके की उपस्थिति में ग्राम सर्री-बिछुवा में हुआ “जल अर्पण कार्यक्रम” जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन की पूजा, जल रैली, नुक्कड़ नाटक व पानी जांच किट से जागरूकता अभियान

Reva India News

माहिष्मती घाट में कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न

Reva India News

Leave a Comment