Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त श्री बोरकर ने ली बैठक

मण्डला 1 जून 2021

संभाग आयुक्त श्री चंद्रशेखर बोरकर ने जबलपुर संभाग के अंतर्गत सभी जिलों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिलेवार कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्हांेने संभाग के जिलों द्वारा अनलॉक के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी ली। श्री बोरकर ने कहा कि बाहर से आने वालों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच कराएं। उनकी सेम्पलिंग कराएं तथा रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारेंटाईन रखें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अनलॉक के बाद भीड़ के नियंत्रण के लिए अपने स्तर पर रणनीति बनाएं। इसी प्रकार परिस्थिति के अनुसार निर्णय लें एवं दिशा-निर्देश जारी करें। जिले की एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभाग आयुक्त ने मीटिंग के लिए निर्धारित बिन्दुओं पर क्रमानुसार चर्चा की। उन्होंने कोविड मरीजों के लिए इलाज की व्यवस्था, वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, उर्वरक तथा बीज की उपलब्धता एवं उपार्जन की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रेड, यलो तथा ग्रीन जोन की पंचायतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेड जोन की पंचायत में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी प्रकार मनरेगा के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों में सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रीमती सिंह ने बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा और ट्रेन से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच एवं उनकी जानकारी का संधारण करने के संबंध में बताया। उन्होंने अनलॉक के पहले दिन जिले के बाजार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा मॉस्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की समझाईश दी जा रही है।

Related posts

28 तक जमा होंगे जिला स्तरीय युवा मण्डल अवार्ड के लिये आवेदन

Reva India News

तहसीलदार अंजनिया ने मतदान केंद्र 190 घोंट का निरीक्षण किया

Reva India News

गोंझी में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment