Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए किया जा रहा जागरूकता कार्य

मण्डला 1 जून 2021

ग्राम जहरमऊ विकासखंड नैनपुर के द्वारा गांव में कोरोना महामारी को रोकने के लिए  रोचक अंदाज में कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा प्रचार किया जा रहा है। कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोरोना बीमारी की जानकारी दे रहे हैं। इसी प्रकार आगामी बारिश के दौरान होने वाली सर्दी, जुकाम के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। वॉलेंटियर्स ग्रामीणों को अपने घरों में ही रहने की समझाईश देते हैं। इन दिनों कोरोना वॉलेंटियर्स कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसी प्रकार ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए केन्द्र तक भी पहुंचा रहे हैं। वॉलेंटियर्स ग्रामीणों को टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में मदद कर रहे हैं तथा उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वॉलेंटियर्स बताते हैं कि टीका लगने के बाद यदि व्यक्ति कोरोना संक्रमित होता है भी तो उसके जीवित रहने की संभावना भी ज्यादा होती है। कोरोना वॉलेंटियर्स एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य माईक के माध्यम से स्थानीय भाषा के गीत के द्वारा जागरूकता प्रसारित कर रहे हैं।

Related posts

सरकार आपके द्वार’ शिविर में छात्राओं की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का निराकरण

Reva India News

आवंटित व्हीव्हीपेट मशीन अधिकृत दल को उपलब्ध कराने अधिकारी कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

आईएफएमआईएस का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment