Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभिन्न संगठनों का कोविड वैक्सीनेशन कराने प्लान बनाएं – हर्षिका सिंह

मण्डला 2 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने जिले में संचालित 18 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम एवं सीईओ जनपद अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारी संघ, केमिस्ट संघ, पेट्रोल पंप संघ, सब्जी तथा फल विक्रेता संघ एवं अन्य प्रकार के संघ प्रतिनिधियों से चर्चा करें एवं कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। साथ ही सहमति के आधार पर सभी संघों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए प्रभावी एवं लोकप्रिय व्यक्तियों से बात करें, उनका वैक्सीनेशन कराऐं तथा उनके माध्यम से अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने डीपीसी, आजीविका मिशन एवं महिला बाल विकास विभाग को अपने-अपने अमले का टीकाकरण सुनिश्चित कर उनके माध्यम से अन्य को प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीपीसी को बच्चों के माध्यम से ऑनलाईन कोविड जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम मंडला, सहायक कलेक्टर एवं तहसीलदार को नगरीय क्षेत्रों के अलग-अलग संघों से बात कर उनके वैक्सीनेशन के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर कोविड केन्द्रों का भ्रमण कर लोगों को केन्द्रों तक लाने एवं उन्हें मोटीवेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग को स्थानीय भाषा में कोविड जागरूकता के लिए फ्लैक्स, बैनर एवं अन्य नवाचार करने के निर्देश दिए।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

बर्ड फ्लू से अलर्ट के मद्देनजर एडवाईजरी जारी

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्यक्रम हेतु ड्यूटी आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment