Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली एपीसी बैठक के निर्देशों के परिपालन के लिए दिए निर्देश

मण्डला 2 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विगत दिनों हुई एपीसी बैठक में जिले को दिए गए निर्देशों के परिपालन में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कृषि, पशुपाल, मत्स्य, सहकारिता एवं संबंधित विभागों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग कोदो-कुटकी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान के रूप में कार्य करे। उन्होंने नाबार्ड एवं अन्य संस्थाओं के साथ कोदो-कुटकी के अलग-अलग यूनिट लगाने के संबंध में चर्चा की। उन्हांेने कहा कि कोदो-कुटकी के संबंध में स्व-सहायता समूह के प्रस्तावों को स्वीकृत करें। श्रीमती सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा करते हुए जीएमसीसीबी को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को केसीसी का लाभ अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसएडीओ को निर्देशित किया कि किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाने प्रोत्साहित करें, पात्र किसानों की जानकारी लें एवं उनसे फार्म भराकर आगामी एक माह में केसीसी बनाने का काम पूर्ण करें।

कलेक्टर ने पशुपालन एवं मत्स्य विभाग को भी केसीसी के माध्यम से अपने हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने एआईएफ फंड के संबंध में चर्चा की तथा स्वीकृत प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को खरीफ बोनी के समय वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दें, उनका सहयोग करें। किसानों को गुणवत्तापूर्ण फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें। श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत सीईओ को भी मेढ़-बंधान के माध्यम से फसल उत्पादन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कृषि अभियांत्रिकी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों की मदद के लिए सक्रिय रहे एवं बीज एवं खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया कि माईक्रो प्रोसेसिंग यूनिट के काम में प्रगति लाएं। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्प्रिंकलर एवं ड्रिप एरीगेशन में किसानों का चयन करें। इसी प्रकार औषधि पौधे एवं काजू की रोपणी के संबंध में जिले को मिले लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुग्ध संघ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में मिल्क रूट का चयन करें एवं दुग्ध संकलन के लिए योजना बनाते हुए इसे बढ़ाएं।

Related posts

जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड करें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

शासन के नियमों और कानूनों को ताक पर रखकर चल रही राशन दुकान

Reva India News

आईटी एप्लीकेशन पर दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment