Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका समूह की दीदियों से हुई चर्चा

मण्डला 3 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आजीविका समूह की दीदियों के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य अनिवार्य रूप से कोविड वैक्सीनेशन कराएं। स्वयं टीका लगाने के पश्चात् अपने परिवार, मोहल्ले तथा गांव में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के सकारात्मक पक्षों की जानकारी दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन कोरोना से बचाव का कारगर उपाय है। हम सभी को स्वयं वैक्सीन लगाने के बाद दूसरों को भी प्रेरित करना होगा। कलेक्टर ने मवई, घुघरी, मोहगांव सहित अन्य स्थानों की आजीविका समूह की महिलाओं से चर्चा की तथा उनके गांव में कोविड वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आजीविका समूह की महिलाएं अपने क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएं। जिन लोगों ने कोविड का प्रथम टीका लगवाया है उन्हें दूसरा डोज लगाने के लिए केन्द्र तक लेकर जाएं। इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

Related posts

भरवेली बालाघाट ने पुणे को 6 / 1 से दी पटखनी मुंबई ने डोंगरगढ़ को 2 / 0 से दी शिकस्त दी आज कोलकाता व जयपुर और औरंगाबाद व गोंदिया के बीच होगी भिड़ंत

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान: संयुक्त कलेक्टर ने किया माहिष्मती घाट का निरीक्षण 25 हजार 500 दीप प्रज्ज्वलित होंगे

Reva India News

सेवा निवृत शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरित

Reva India News

Leave a Comment