Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया वृक्षारोपण

मण्डला 5 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रपटा घाट स्थित रानी दुर्गावती उद्यान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने वृक्षारोपण के पूर्व सूबबूल के वृक्ष की पूजा कर अंकुर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वृक्षारोपण के पश्चात् उन्होंने कहा कि हम सभी को महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अपने जन्मदिवस या अन्य विशेष दिनों में एक पौधा जरूर रौपें। हम सभी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। श्रीमती सिंह ने जिलेवासियों से कहा कि अंकुर कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अंकुर कार्यक्रम के तहत् पंजीयन कराकर अपनी गतिविधियों की जानकारी ऐप्प के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

Related posts

मानव श्रृंखला बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 नाम-निर्देशन पत्र के लिए केन्द्र एवं उपकेन्द्र निर्धारित प्रथम एवं द्वितीय चरण के नाम-निर्देशन पत्र आज से प्राप्त किए जाएंगे  

Reva India News

भगवान बिरसा मुंडा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

Leave a Comment