Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरोना वॉलेंटियर्स ने किया पौधारोपण

मण्डला 5 जून 2021

कोविड संकट के दौरान से ही प्रदेश के साथ ही जिले में भी ’मैं कोरोना वॉलेंटियर’ अभियान संचालित है। इसी कड़ी में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत कार्य कर रहे छात्र छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं अन्य सामाजिक बंधुओं के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने घरों में, खेतों की मेढ़ों पर, नर्मदा तट पर प्रत्येक समिति के सदस्य ने एक-एक पौधारोपण किया। साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर ’अंकुर अभियान’ प्रारंभ किया गया है। वॉलेंटियर्स ने अंकुर अभियान से जुड़े वायुदूत ऐप्प पर अपना पंजीयन भी कराया। साथ ही अभियान के रोपित पौधे की फोटो वायुदूत ऐप में अपलोड किया। चयनित किए हुए वॉलेंटियर्स को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा। वॉलेंटियर्स अपने आस-पास के लोगों को भी वर्ष में कम से कम एक बार पौधा लगाने का संदेश दे रहे हैं। उक्त गतिविधियों में जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी तथा समस्त विकासखंड समन्वयक समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

जिले में अब तक 1129.6 मिमी वर्षा

Reva India News

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment