Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय में हुए कार्यक्रम

मण्डला 5 जून 2021

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.सी. वार्ष्णेय के निर्देशन में एवं प्रकाश कसेर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के निर्देशन में 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुम्भ ग्राउण्ड मण्डला पर्यावरण जाागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनअभियान परिषद के सहयोग से किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रकाश कसेर अपर जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किशोर कुमार निनामा पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विजय कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी, राजेन्द्र चौधरी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद मण्डला, जनअभियान परिषद के अन्य पदाधिकारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं आमजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रकाश कसेर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व पर्यावरण दिवस के बताया कि वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है जिससे हमें ऑक्सीजन मिलती है इस कोरोना महामारी के समय में आक्सीजन की आवश्यकता को भी हमने जाना है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की पूर्ति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगायें। उन्होंने जिलेवासियों से वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के प्रयास किये जाने की अपील की।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक जमा होंगे आवेदन

Reva India News

*मुख्यमंत्री के स्लीमनाबाद आगमन पर ज्ञापन सौपेंगे सिहोरावासी* *सिहोरा जिला आंदोलन का चौबीसवां धरना*

Reva India News

एसडीएम चुनाव-प्रचार के लिए वाहन अनुमति प्रदान करने अधिकृत

Reva India News

Leave a Comment