मंडला, 13 अक्टूबर 2026
जिला योजना भवन मण्डला में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने दूर-दराज से आए आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने आवेदनों के समुचित व समयसीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 108 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री धोटे ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े सभी आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जनसुनवाई में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मण्डला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन एवं सुश्री रेखा देशमुख सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

