Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची में छूटे एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के अभियान को लेकर 15 अक्टूबर को राजनीतिक दलों की बैठक

मंडला, 13 अक्टूबर 2026

निर्वाचक नामावली के सतत अद्यतन के अंतर्गत छूटे एवं नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के संबंध में 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय मंडला के गोलमेज सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन में यह बैठक आयोजित की जा रही है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मंडला ने संबंधित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को भेजने का अनुरोध किया है।

Related posts

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 जून 2026

Reva India News

टीकाकरण को प्रोत्साहित करने आदिवासी एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

Reva India News

Leave a Comment