Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी

मण्डला 17 जून 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय के लिए एवाइजरी जारी की है कि कोविड-19 कोरोना महामारी के अलावा वर्तमान समय में बरसात के समय में जलजनित बीमारी होने की संभवना हो सकती है। बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसी बीमारियाँ होती हैं। बीमारी सें बचने के लिए सावधान रहें। बीमार न हों इसके उपाय करें एवं स्वास्थ्य रहें। उन्होंने बताया कि उल्टी, दस्त, पेचिस, आव, संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पीयें (उबला पानी, आरो का पानी, फिल्टर, हैण्डपम्प का पानी पीयें एवं छानकर) कुएं, नदी, नाला का पानी न पीयें, पानी क्लोरीनेशन करके पानी पीयें, सड़ी-गली सब्जी, फल, बासा खाना न खायें, मांस का उपयोग बरसात के दिनों में सेवन न करंे। व्यक्तिगत स्वच्छता अपनायें, खाने के चीजों को छूने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, संक्रमित चीजों छूने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, भोजन खाने के पहले या शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोयें, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि उपचार के लिए डॉ. के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फ्युराजोलाडिन, मेट्रोजिन डायक्लोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक, ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी (माड) तथा तरल पदार्थ अधिक मात्रा में सेवन करें। इसी प्रकार दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डीपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय को एवाइजरी जारी की है कि बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फायलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी होती हैं। गंदा पानी, नाली, गड्ढों में पानी एकत्रित होने सेे मच्छर के लार्वा से अण्डें पनपते हैं। मादा एनाफिलिस मच्छर के काटनेे से मलेरिया होता है। डेंगु का लार्वा साफ पानी में पैदा होता है जैसे कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लार्वा पनपते हैं। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। चिकिनगुनिया का वायरस सीधे हड्डी पर अटैक करता है जिसे असहनीय दर्द होता है। मलेरिया, डेंगु, चिकिनगुनिया, फायलेरिया से बचने के लिए घर के आस-पास सफाई रखें, पानी इक्कठा न होने देवें, गड्ढों को भरें, टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें, इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, कूलर व टंकी का पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें। मच्छर भगाने वाल साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड सामान ढंक्कर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायंे। बुखार आने पर नजदीकि अस्पताल जाकर खून की जांच कारायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें और दवायें प्राप्त करें।

Related posts

कार्यालय क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला म.प्र. कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत दिनांक 02/10/2025 को दो अलग-अलग प्रकरणों में 2 माँदा बाघ शावक एवं 1 नर बाघ की मृत्यु होना पाया गया है

Reva India News

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

सीएम हेल्पाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा विभाग प्रमुख शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कर लक्ष्य पूर्ण करें कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment