Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना से मुक्ति वैक्सिनेशन से ही संभव – डॉ. राजेश चौरसिया

मण्डला 17 जून 2021

प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से पूर्णतया मुक्ति शतप्रतिशत वैक्सिनेशन से ही संभव है। लोग टीका लगवाकर स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उक्त विचार रानी दुर्गावती महाविद्यालय में युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश चौरसिया ने व्यक्त किए। ’’मन में कोई भय रखोना टीके से होगा नष्ट कोरोना’’ इस नारे के साथ उन्होने कोरोना मुक्ति अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा व मोबाइल ऐप कोविड संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेषित जानकारी की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए कहा कि व्यापक पैमाने पर निःशुल्क टीकाकरण कर सभी लोगों को सुरक्षित करना शासन प्रशासन का संकल्प है लेकिन कल्पित भ्रान्तियों व अपवाहों के चलते गांव के लोग टीका लगवाने से डरते हैं। अतः युवाशक्ति विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे लोगों के बीच जाकर व्याप्त भ्रान्तियों को दूर करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

फैली भ्रान्तियों अपवाहों को किया दूर करने के लिए जिला टीकाकरण एवं नोडल अधिकारी डॉ. वाईके झारिया ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त भ्रान्तियों अपवाहों व शंकाओं का समाधान किया तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का तर्कपूर्वक शमन किया। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. जलज खरे ने स्लाइड के माध्यम से कोरोना से बचाव के उपाय में टीकाकरण को सुरक्षा कवच बताया तथा मॉस्क सेनेटाइज सहित कोविड अनुकूल व्यवहार पर विस्तृत जानकारी दी। वेक्सीनेशन के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को आधारहीन बताते हुए डॉ. व्ही.के. चौरसिया ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अग्रणी कालेज के प्राचार्य तथा जिला टीकाकरण अधिकारी के सहयोग से कोविड-19 के प्रोटोकोल का पालन करते हुए आयोजित इस उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेश चौरसिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. व्हीके चौरसिया, डॉ. टीपी मिश्रा, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ. बी टेम्भरे, डॉ. श्रीकान्त श्रीवास्तव, डॉ. एसआर बघेल, डॉ. ए एस बघेल, डॉ. नवीन तेकाम, डॉ. अनिता झारिया, डॉ. पी. भवरे, डॉ. पीएल झारिया, डॉ.गुलबहार खान सहित जिलांतर्गत महाविद्यालय के समस्त मास्टर ट्रेनर प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

स्वच्छता के जनक संत शिरोमणि गाडगे महाराज जयंती

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को आगामी 3 दिवस में निराकृत करें – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

मण्डला 12 नवम्बर 2021 मुख्य समाचार रेवा इंडिया न्यूज़

Reva India News

Leave a Comment