Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

मण्डला 21 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 21 जून से प्रारंभ हुए कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान के अंतर्गत बनाए गए टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका के टाउनहॉल, राजीव कॉलोनी, पड़ाव, निर्मला हायर सेकेंडरी, पुलिस लाइन, ज्ञानदीप स्कूल, फॉरेस्ट रेस्टहाउस तथा अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन महाभियान के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में आमजनों की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने लोगों के लिए पीने के पानी, छाया तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। श्रीमती सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से चर्चा की। इसी प्रकार उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले से बात कर कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति एवं समस्त प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, पुष्पेंद्र अहके एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खैरी, बिंझिया, बम्हनी बंजर, मंडला एवं हिरदेनगर के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

Reva India News

कलेक्टर ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना पर चर्चा की

Reva India News

वृद्धाश्रम में किया गया वृद्धजनों का सम्मान

Reva India News

Leave a Comment