Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मण्डला 21 जून 2021

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 21 जून से मध्यप्रदेश सरकार के आव्हान पर प्रारंभ किए गए कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शुभारंभ किया। उन्होंने माँ सरस्वती के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर वैक्सीनेशन के महाभियान को प्रारंभ किया। इसके पश्चात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से आत्मीय चर्चा की। श्री कुलस्ते ने कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान के तहत संकल्प-पत्र पर हस्ताक्षर भी किया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी इस दौरान संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर में वैक्सीनेशन महाभियान को सफल बनाने एवं कोविड जागरुकता के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, सीएमएचओ डॉ श्रीनाथ सिंह, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके तथा संबंधित उपस्थित थे।

 

वैक्सीनेशन महाभियान को सफल बनाने की अपील

 

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में वैक्सीनेशन महाभियान के शुभारंभ के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिलेवासी 21 जून से प्रारंभ हुए इस महाभियान को सफल बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर इस महाभियान की सफलता के लिए प्रयास करें। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अब तक कोविड-19 का टीका नहीं लगाया है वे सभी अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाकर कोविड वैक्सीनेशन अवश्य कराएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधि पहुंचे

21 जून से प्रारंभ हुए कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में महाभियान कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसी क्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने पाठासिहोरा में वैक्सीनेशन महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की समझाइश दी तथा वैक्सीनेशन करने आए लोगों को उसको पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने भी बिछिया में वैक्सीनेशन प्रेरक के रूप में लोगों से चर्चा कर उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार विधायक निवास डॉक्टर डॉ अशोक मर्सकोले ने अलग-अलग स्थानों में कोविड-19 महाभियान का शुभारंभ किया और लोगों से चर्चा कर उन्हें कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। इसी प्रकार बिछिया क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे ने जनपद पंचायत मवई के भीमडोंगरी में वैक्सीनेशन महा अभियान का शुभारंभ किया। जिले के अलग-अलग जनपद क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में भी जनप्रतिनिधियों ने स्वयं भी वैक्सीनेशन कर आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होने एवं टीका लगाकर अपने जिले को सुरक्षित करने की समझाइश दी।

Related posts

पीएमईजीपी योजना अंतर्गत जागरुकता शिविर 30 नवम्बर को  

Reva India News

पीडीएस वितरण सुनिश्चित करने निर्देश जारी

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का आगमन 27 को

Reva India News

Leave a Comment