Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 212.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

मण्डला 24 जून 2021

जिले में इस वर्ष एक जून से 24 जून के दौरान 212.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 176.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 35.8 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को मण्डला तहसील में 25.2 मिमी., नैनपुर में 80.7, बिछिया में 61.7, निवास में 30, घुघरी में 41 तथा नारायणगंज में 17.1 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 24 जून को 42.6 औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को  

Reva India News

15 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment