Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाभियान के तीसरे दिन जिले में 10133 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन कलेक्टर ने वैक्सीनेशन महाभियान के संबंध में ली बैठक

मण्डला 25 जून 2021

जिले में कोविड वेक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत लगातार सराहनीय टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। महाभियान के तीसरी दिन 24 जून को 10133 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। जिले में महाभियान के तीनों दिन 10 हजार प्रतिदिन के लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 26 जून के कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान की आगामी प्लानिंग पर वीसी के माध्यम से चर्चा की।

श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि महाभियान के आगामी दिनों में भी कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें तथा प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए अपनी टीम के साथ समन्वय करें। कलेक्टर ने बताया कि 26 जून को जिले में पर्याप्त कोविड वैक्सीनेशन के डोज उपलब्ध रहेंगे। सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक वैक्सीनेशन की माईक्रो प्लानिंग करते हुए वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराएंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Reva India News

कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियाँ चाक-चौबंध रखें – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें कोविड संक्रमण से बचने अनुकूल व्यवहार जरूरी

Reva India News

Leave a Comment