Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 281.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

मण्डला 9 जुलाई 2021

जिले में इस वर्ष एक जून से 9 जुलाई के दौरान 281.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 299.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 18.2 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को मंडला तहसील में 4.4 मिमी., नैनपुर में 23.0, बिछिया में 10.8, निवास में 4.6, घुघरी में 2.7 मि.मी. एवं नारायणगंज में 2.0 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 9 जुलाई को 7.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

Related posts

पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण 22 अगस्त को

Reva India News

नगर पालिका उपचुनाव के लिए किया गया ईवीएम का रेंडमाईजेशन

Reva India News

जिले में अब तक 331 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment