Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बारिश के मौसम में खतरनाक जगहों पर न जाएं कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

मण्डला 10 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में तालाब, बांध या अन्य जल स्त्रोतों के पास न जाएं। बारिश में ऐसे स्थान खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने जिले के अभिभावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों एवं परिजनों को बारिश के दौरान खतरनाक स्थानों पर घूमने, पिकनिक या सैर-सपाटे के लिए न जाने की समझाईश दें। कलेक्टर ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील है। ऐसे में अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलें। मॉस्क का लगातार उपयोग करें तथा सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करें।

Related posts

पंतजलि कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे स्वामी परमार्थ देव जी बेहतर स्वास्थ्य की दी सलाह, सत्कार सेलीब्रेशन में हुआ भव्य कार्यक्रम

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का आज मंडला आगमन होगा

Reva India News

कोरोना वायरस के चलते डोंगरगढ़ मेला स्थगित

Reva India News

Leave a Comment