Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

मण्डला 14 जुलाई 2021

कोरोना वायरस मुख्यतः एक फ्लू जैसी बीमारी है, यह वायरस मनुष्य से मनुष्य में फैलता है। वायरस से प्रभावित होने पर बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने वा खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है। बचाव के लिए नियमित अंतराल में हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुऐं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। धैर्य बनाए रखते हुए चिकित्सक से जरूरी परामर्श लेना चाहिए।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने बंजी में पीएम जनमन आवास का किया निरीक्षण

Reva India News

22 सितंबर को नारायणगंज में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन होगा

Reva India News

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाईयाँ और सर्जिकल सामाग्री सुलभता से मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का सेवाभाव के साथ उपचार किया जाए – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment