Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन समीक्षा बैठक संपन्न

मण्डला 30 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में उपार्जन की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने माह जून तथा जुलाई के दौरान राशन वितरण तथा उठाव की स्थिति के बारे में ब्लॉकवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन से समय पर राशन प्राप्त कर उसका वितरण सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने जुलाई माह के पीडीएस परिवहन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गेहूँ, चावल तथा अन्य खाद्यान्नों के बारे में जानकारी लेते हुए इसका आगामी 2 दिनों में शतप्रतिशत परिवहन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने अगस्त माह के राशन उठाव पर भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पीडीएस वितरण की समीक्षा करते हुए ब्लॉकवार जानकारी ली। कलेक्टर ने निवास नगर परिषद क्षेत्र में जून माह में राशन वितरण में असंतोषजनक प्रगति मिलने पर संबंधितों के कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को इस संबंध में प्रगति दिखाने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की माहवार समीक्षा की। उन्होंने योजना के तहत् उठाव तथा आवंटन के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए बारिश के दौरान सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्थायी पात्रतापर्ची धारियों को समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्चीधारी अपने निर्धारित समय पर राशन प्राप्त करें।

 

अन्न उत्सव की तैयारियों पर निर्देश

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आगामी 7 अगस्त को मनाए जाने वाले अन्न उत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें तथा हितग्राहियों को चयनित कर उन्हें पात्रतानुसार राशन उपलब्ध कराएं। राशन दुकानों में जरूरी साफ-सफाई, रंगाई तथा फ्लैक्स, बैनर आदि चस्पा करें। उन्होंने एडीएम को निर्देशित किया कि अन्न उत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय करें। जिला स्तर पर नगरपालिका परिसर के टाऊनहॉल में अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। श्रीमती सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी को अन्न उत्सव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 नवम्बर 2022

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

31 दिसम्बर तक 905 प्रतिष्ठानों के लिए गए नमूने 61 प्रकरणों में लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

Reva India News

Leave a Comment