Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने की मण्डला में हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग

मण्डला । राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर मण्डला में हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की। सम्पतिया उइके ने अपने मांगपत्र में कहा कि मण्डला एक आदिवासी जिला है जिसमें कान्हा नेषनल पार्क, जीवाष्म पार्क घुघवा सहित पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान हैं। क्षेत्र का पर्यटन के साथ साथ धार्मिक तथा ऐतिहासिक महत्व होने के कारण यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। हवाई सेवा प्रारंभ होने से पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद ने केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री को अवगत कराया कि मण्डला जिले को हवाई मार्ग से जोड़ने की मांग सदैव उठती रही है। मण्डला जिले के ग्वारा ग्राम में हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।  सम्पतिया उइके ने मण्डला जिले में जबलपुर, भोपाल, दिल्ली, नागपुर, रायपुर आदि स्थानांे के लिये हवाई सेवा प्रारंभ किये जाने का अनुरोध किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में जल्द ही आवष्यक कार्यवाही करने का आष्वासन दिया।

Related posts

किसी का मकान नहीं तोड़ा गया, चारा भी नहीं जलाया गया वनविभाग ने बताई वस्तुस्थिति

Reva India News

आपदा प्रबंधन कॉल सेंटर के टेण्डर संबंधी प्री-बिड ऑनलाईन मीटिंग आज

Reva India News

बंटवारा, भू-अधिकार योजना तथा वसूली का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment