Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की क्रिकेटर शुचि का राज्य स्तरीय ट्रॉयल के लिए चयन

मण्डला 9 अगस्त 2021

संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निशीथ पटेल एवं सचिव धर्मेश पटेल ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रदेश स्तर की अंडर 19 बालिका की ट्रॉयल एवं चयन प्रशिक्षण के लिए संभागीय स्तर पर 5 बालिकाओं का चयन कर सूची जारी की है जिसमें मंडला की शुचि उपाध्याय शामिल है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में चयन ट्रायल में मध्यप्रदेश क्रिकेट की महिला चयन कमेटी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में टीम का चयन करेगी। मंडला डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय बर्मन एवं उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, अजय मिश्रा ने कहा है कि यह जिले के लिए पहला अवसर है जब किसी बालिका क्रिकेट खिलाड़ी को प्रदेश स्तर पर ट्रॉयल देने का अवसर मिल रहा है। मंडला से शुचि उपाध्याय 12 अगस्त को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित एमपीसीए के ट्रॉयल प्रोग्राम में शामिल होगी।

विदित हो कि मंडला की शुचि विगत अंडर 16, अंडर 19, तथा सीनियर वर्ग की संभागीय टीम में शामिल रही हैं। केंद्रीय विद्यालय मंडला में अध्यनरत शुचि को उनके शिक्षकगण सहित साथी खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है। सूची के चयन पर क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related posts

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का 25 एवं 26 जनवरी को मंडला दौरा

Reva India News

वैश्विक महामारी कोविड-19 वैक्सीन तृतीय दिवरा 120 को लगाई गई

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते के प्रयास से केरल में मृत युवक का शव एयर एंबुलेंस से मवई लाया गया।* 

Reva India News

Leave a Comment