Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 11 अगस्त 2021

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 12 अगस्त को जिला मंडला आगमन हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 12 अगस्त को सायं 6:30 बजे जबलपुर से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे जेवरा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 11 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:30 बजे मंडला से रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे रामनगर पहुंचकर कलस्टर समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते सायं 4 बजे रामनगर से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4:30 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 14 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे जेवरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

जिले में अब तक 1041.3 मिमी वर्षा

Reva India News

सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर साईं भक्तों ने किया रक्तदान

Reva India News

करिया गांव का काला कारनामा चार महिलाओं ने लगाया आजीविका को लाखो का चुना

Reva India News

Leave a Comment