Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्यायिक प्रक्रिया में बच्चों की पहचान को प्रकट न करें जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

मण्डला 12 अगस्त 2021

कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के प्रावधानों के तहत विधि का उल्लंघन करने वाले एवं देखरेख और संरक्षण के जरूरतमंद यथा अनाथ, बेसहारा अभ्यपर्तित आदि बालकों की समाचार पत्र, दृश्य माध्यम या किसी अन्य साधन से बच्चों की फोटो, कार्यस्थल। विद्यालय का नाम, परिवार का पता। गृह में आने का कारण या अन्य कोई निजी जानकारी जिससे बालक की पहचान प्रकट होती है को प्रतिषेध किया गया है।

धारा 74(1) किसी जांच या अन्वेषण या न्यायिक प्रक्रिया के बारे में किसी समाचार पत्र, पत्रिका या समाचार पृष्ठ या दृश्य माध्यम या संचार के किसी अन्य रूप में किसी रिपोर्ट में ऐसे नाम, पते या विद्यालय या किसी अन्य विशिष्टि को प्रकट नही किया जाएगा, जिससे विधि का उल्लंघन करने वाले बालक या देखरेख और संरक्षण के जरूरतमंद बालक या किसी बाल पीड़ित या किसी अपराध के साक्षी की, जो तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन ऐसे मामले में अंतवलित है, पहचान हो सकती है और न ही ऐसे बालक का चित्र प्रकाशित किया जाएगा।

Related posts

28 जुलाई को मंडला में आयोजित होगा युवा संगम मेला

Reva India News

53 हितग्राही बायोफ्लॉक तकनीक से करेंगे मछली पालन विश्वस्तरीय बनेगी कला वीथिका, जीर्णोद्धार के निर्देश नॉन-अटेंडेड शिकायतों को लेकर 18 अधिकारियों पर जुर्माना समय-सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

स्व-सहायता समूहों को जोड़ते हुए उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया मोहगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment