Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य ठीक होतेही लच्छो बाई ने कराया वैक्सीनेशन

मण्डला 27 सितम्बर 2021

शंकरगंज निवासी 65 वर्षीय लच्छोबाई को छोड़कर उसके परिवार के सभी लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करा लिया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण लच्छोबाई ने अपना वैक्सीनेशन नहीं कराया था। उसके मन में वैक्सीनेशन कराने की बहुत उत्सुकता थी। जहां चाह वहां राह की बात प्रमाणित हुई और समय के साथ लच्छो बाई के स्वास्थ्य में सुधार आया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रेरणा से आज उसने ग्राम पंचायत में बनाए गए केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण कराते हुए स्वयं को कोरोना से सुरक्षित किया। टीकाकरण के पहले केन्द्र में लच्छोबाई के स्वास्थ्य की जाँच की गई। लच्छोबाई ने जनसामान्य से आग्रह किया है कि जिन्होंने अब तक पहला डोज नहीं लगवाया है, वे तत्काल पहला डोज लगवाएं तथा जिन्होंने पहली डोज लगवा ली है वे निर्धारित समय पर दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से संपूर्ण सुरक्षा पाएं।

Related posts

नारायणगंज के आंगनवाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

डिस्चार्ज हुए 2 कोरोना मरीज

Reva India News

मण्डला 27 नवम्बर 2021 रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

Leave a Comment