Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अफवाहों पर न आएं, सभी वैक्सीनेशन कराएँ – दीपक सोनी  

मण्डला 27 सितम्बर 2021

अफवाहों पर ध्यान न देते हुए ग्राम खैरी निवासी 40 वर्षीय दीपक सोनी ने आज अपना प्रथम वैक्सीनेशन कराया। दीपक ने बताया कि तरह-तरह की चर्चाओं के कारण उसके मन में डर था जिसके कारण उसने अब तक वैक्सीनेशन नहीं कराया था। जबकि उसके परिवार के सभी सदस्यों ने टीकाकरण करा लिया था। आसपास के सभी लोगों को टीका लगवाते हुए दीपक के मन में टीका लगवाने की इच्छा हो रही थी किन्तु अफवाहों के कारण वह वैक्सीन लगवाने से डर रहा था। क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका ने लगातार संपर्क करते हुए उसे वैक्सीनेशन के फायदे बताए तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। दीपक ने आज अफवाहों को गलत साबित करते हुए सहर्ष अपना वैक्सीनेशन कराया। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसने कहा कि निर्धारित समय पर वह वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज भी लगवाएगा। दीपक सोनी ने जनसामान्य से आग्रह करते हुए कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है किसी तरह की अफवाहों में विश्वास न करें तथा जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन कराएं।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने किया देवहरा घुघरी का भ्रमण

Reva India News

’मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम’ योजनांतर्गत वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी विधायक मंडला श्री सैयाम ने हितग्राहियों को सौंपी चाबी  

Reva India News

हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन का लक्ष्य – श्रीमती देसाई घुघरा में आयोजित ग्रामसभा में पहुँचा केन्द्रीय दल

Reva India News

Leave a Comment