Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 लाख 18 हजार की अवैध मदिरा जब्त

मण्डला 30 सितम्बर 2021

अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आबकारी अमले द्वारा वृत बिछिया के मोतीनाला में दबिश कार्य कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के अन्तर्गत 1 आपराधिक प्रकरण आरोपी का प्रकाश यादव 27 वर्ष नायकटोला थाना मोतीनाला के खिलाफ पन्जीबद्ध किया गया जिसमें कुल विदेशी मदिरा 118.26 बियर 14.3 जब्त की गई। अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 18 हजार 660 रूपए है। कार्यवाही के दौरान प्रभारी अधिकारी इंदु उपाध्याय, आबकारी उपनिरीक्षक गिरजा धुर्वे, शैली सैयाम, सर्वेश नागवंशी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, भानु पूसाम आबकारी आरक्षक कन्हैया उइके, महेश पटेल, नेतराम ककोड़िया, ममता बैरागी उपस्थित रहे।

Related posts

अनुशासित और संयमित रहकर आदर्श नागरिक बने विद्यार्थी : श्री मंगुभाई पटेल राज्यपाल ने किया मेनिट के तूर्यनाद- 24 महोत्सव का शुभारम्भ

Reva India News

कलेक्टर ने किया दिव्यांग ई-लाईब्रेरी का निरीक्षण

Reva India News

पीएम-यूएसपी योजना की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे ऑनलाइन आवेदन  

Reva India News

Leave a Comment