Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की संशोधित अन्तिम सूची जारी

मण्डला 30 सितम्बर 2021

महिला एवं बाल विकास मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगाँव एवं नैनपुर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की संशोधित अन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी संशोधित अन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना मोहगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र देवगाँव में कार्यकर्ता पद के लिए प्रियंका झरिया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र खम्हरिया में कार्यकर्ता पद के लिए संगीता मार्कों का चयन किया गया है। इसी प्रकार परियोजना मोहगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र सालीवाड़ा में सहायिका पद के लिए सुनीता मार्को एवं परियोजना नैनपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र बल्लमडुंगरिया में सहायिका के लिए आशा झारिया का चयन किया गया है।

इसी प्रकार परियोजना मोहगांव में आंगनवाड़ी केन्द्र पौंड़ी में मिनी कार्यकर्ता पद के लिए प्रतिमा आर्मो का चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में समाचार जारी होने के दिवस से 10 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 नवम्बर 2022

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 97 हजार 46  लाड़ली बहनें  

Reva India News

पेंशन स्वीकृति आदेश मिलने पर मोहबत ने की जिला प्रशासन एवं जनसुनवाई की सराहना

Reva India News

Leave a Comment