Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत् आयोजित होंगे विधिक साक्षरता शिविर 2 अक्टूबर को बड़ी खैरी में आयोजित होगा शिविर  

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आमजन को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उक्त योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन संपूर्ण मण्डला जिले में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ’आजादी के अमृत महोत्सव अभियान’ के तहत् यह शिविर जिला एवं तहसील स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे।

 

2 अक्टूबर को बड़ी खैरी में आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर

 

जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिला एवं तहसील स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियां आयोजित की जायेंगी जिसमें प्रशासन के सभी विभाग समाज के हितग्राहियों की एवं आमजन की समस्या का समाधान करते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को बड़ी खैरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को मोहगांव निवास, 11 अक्टूबर को ग्राम मनेरी, 9 नवम्बर को सिंगारपुर मंडला तथा 14 नवम्बर को जामगांव नैनपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 अगस्त 2022

Reva India News

भवन अनुज्ञा के लिए करें आवेदन

Reva India News

महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों में सफलता उनकी सामर्थ्य का परिचायक हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण बहनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भाईयों के लिए सदैव फलदायी रही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला उद्यमियों ने बांधी राखी 99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का किया वर्चुअली भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment