Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणित संकाय के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की काउंसलिंग 8 अक्टूबर को

मण्डला 5 अक्टूबर 2021

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं (गणित संकाय) के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम रानी अवंती बाई स्कूल में 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने सत्र 2019-20 एवं 2020-21 में कक्षा 12वीं (गणित संकाय) से किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की है उन्हे एचसीएल कम्पनी के प्रोग्राम से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला कार्यालय द्वारा शेयर ऑनलाईन लिंक के माध्यम से आवेदन करने वाले विद्यार्थी एवं ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाईन आवेदन नहीं किया है, वह भी कार्यशाला में सम्मिलित होकर लाभांवित हो सकेंगें। ऐसे विद्यार्थी जो एचसीएल टेकबी प्रोग्राम में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वह 8 अक्टूबर 2021 को 12 बजे शासकीय कन्या उमावि. रानी अवंती बाई विद्यालय के नवीन हॉल में आयोजित कार्यशाला में सहभागिता कर सकते हैं। एचसीएल कम्पनी के क्लस्टर हेड द्वारा उपस्थिति विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर एचसीएल कम्पनी के प्रोग्राम के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। कार्यशाला में विद्यार्थी योग्यता संबंधी दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होंगे।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण खरीदी करें, किसानों का करें जल्द भुगतान – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने लिया उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा  

Reva India News

बारिश से पहले पूर्ण करें ग्रेवल सड़क का निर्माण – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुई शामिल दादा धनीराम आश्रम महाराजपुर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment