Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है सरकार – संपतिया उईके स्वामित्व योजना के तहत् आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम संपन्न  

मण्डला 6 अक्टूबर 2021

स्वामित्व योजना के तहत् आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम नारायणगंज विकासखण्ड के गूजरसानी ग्राम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेष मिश्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत निवास चैनसिंह बरकड़े, कलेक्टर हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना एक अनोखी पहल है जिसके माध्यम से शोषितों, गरीबों, वंचित लोगों को अपनी जमीन का मलिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। हितग्राहियों के विकास की दिशा में यह अधिकार अभिलेख महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस योजना से लोगों को बैंकों से ऋण मिलना आसान होगा। स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जमीन से जुडे़ विवाद कम होगें। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि विभिन्न बीमारियों का उपचार भी सरकार द्वारा कराया जा रहा है। सिकल सेल तथा एनीमिया के मरीजों की संख्या चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार घर-घर सर्वे के माध्यम से सिकल सेल तथा एनीमिया के मरीजों का चिन्हांकन के उपरांत उनके समुचित उपचार की चिंता कर रही है। ऐसे मरीजों का उपचार पात्रतानुसार सरकार द्वारा कराया जाएगा। उन्‍होंने अपने संबोधन में वनाधिकार पट्टा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। श्रीमती उईके ने अपने संबोधन में अन्नोत्सव, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हितग्राहियों से पात्रतानुसार लाभ लेने का आव्हान किया।

 

स्वामित्व योजना एक अभिनव पहल है

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि सरकार की स्वामित्व योजना एक अभिनव पहल है। योजना के निर्माण में जनभावनाओं का ध्यान रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हितग्राहियों की जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शासन की योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके। विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने ग्रामीणजनों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आव्हान किया।

 

सरकार कर रही हर वर्ग की चिंता

 

स्वामित्व योजना के तहत् आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्ग के हितों की चिंता कर रही है। आबादी भूमि का अधिकार देकर सरकार ने हितग्राहियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। यह अधिकार पत्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों को शिक्षा का महत्व बतलाते हुए उनसे ग्राम के शाला जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। शैलेष मिश्रा ने कहा कि सरकार निःशुल्क शिक्षा, पुस्तक, गणवेश प्रदान करते हुए शिक्षा के विकास के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार उच्च शिक्षा तथा विदेश में शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम सरस्वती तथा कन्या पूजन से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

Related posts

कलेक्टर ने किया केहरपुर में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

Reva India News

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचाव

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

Leave a Comment