Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*वित्तीय साक्षरता एवं सामुदायिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 18 सितम्बर 2026: ग्राम पंचायत बड़ी खेड़ा परिसर में आज वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, साइबर अपराध से बचाव तथा वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम में SI (Superintendent of Incharge), मंडला विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में पंचायत सरपंच सीमा गोटिया, सचिव उमेश बैरागी, पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में Credit Access India Foundation के प्रोग्राम मैनेजर सुनील नापित, Grameen Koota, मंडला के एरिया मैनेजर रामेश्वर कुमार, नरेश पटेल (Branch Manager), सुमन सोनी (Field Supervisor) एवं रवि कुमार साहू (Assistant Branch Manager) ने सहभागिता की तथा वित्तीय जागरूकता के उद्देश्य को मजबूत करने में सहयोग दिया।

 

वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण मैत्री मंच के संतोष सिंह और अभिषेक अग्रवाल के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को बचत, आपातकालीन निधि, बैंकिंग सेवाएं, डिजिटल भुगतान, CIBIL/क्रेडिट स्कोर, सरकारी वित्तीय योजनाओं एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र से लगभग 100 लोग शामिल हुए। बच्चों एवं ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा प्रभावी एवं मनोरंजक प्रस्तुति दी गई, जिसमें साइबर अपराध एवं सुरक्षित वित्तीय व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रबंधन में रवि कुमार और धीरज कुमार के नुक्कड़ नाटक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी या पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें।

 

कार्यक्रम का संदेश:

 

“सही वित्तीय जानकारी, सुरक्षित भविष्य की पहचान है।”

Related posts

मंत्री एवं सांसद नगरपालिका नैनपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

कॉनक्लेव के संबंध में उद्यमियों की बैठक संपन्न

Reva India News

आदि उत्सव के अंतिम दिन लोक संस्कृति के रंग में रंगे मंत्री और सांसद लोक नृत्य दलों के साथ जमकर थिरके जनप्रतिनिधि

Reva India News

Leave a Comment