Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक वन अधिकार दावों का प्राथमिकता से निराकरण करें – कलेक्टर जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला, 16 अक्टूबर 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने की। बैठक में खंड स्तरीय समितियों द्वारा मान्य-अमान्य की अनुशंसा के साथ जिला स्तरीय समिति को प्रेषित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि खंड स्तरीय समितियां सामुदायिक वन अधिकार दावों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करें। प्राथमिकता के आधार पर इनका निराकरण कर प्रकरणों को मूल नस्तियों व अभिलेखों के साथ जिला स्तरीय समिति को भेजा जाए।

बैठक में बिछिया विकासखंड से प्राप्त मुवालासानी, बरगांव और रहंगी के तीन सामुदायिक वन अधिकार दावों का परीक्षण किया गया। साथ ही वन ग्राम बघरौड़ी के 24 व्यक्तिगत वन अधिकार दावों पर भी चर्चा की गई। जिला स्तरीय समिति ने बघरौड़ी वन ग्राम के सभी 24 दावा प्रकरणों में परीक्षण की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें खंड स्तरीय समिति को वापस पुनः परीक्षण के लिए प्रेषित करने का निर्णय लिया।

इस दौरान वन मंडलाधिकारी पश्चिम श्री एम.एस. मौर्य, वन मंडलाधिकारी पूर्व सुश्री प्रीता एसएम, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसी ट्राइबल डॉ. अरुण शुक्ला, सहायक संचालक श्री रंजीत गुप्ता गोलमेज कक्ष में मौजूद रहे। समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत एवं एसडीओ वन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

*जुएं की सूचना पर मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस नें 14 जुआरियों से 01 लाख 52 हजार, 11 बाईक एवं 11 मोबाईल सहित लगभग 09 लाख का मसरुखा जप्‍त*

Reva India News

निर्माण कार्यों को निर्धारित शर्तों के अनुसार समयावधि में पूर्ण करें- कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

पाले से बचाव के लिए कृषकों के लिए सलाह

Reva India News

Leave a Comment