मण्डला 6 अक्टूबर 2021
कान्हा किसली में आयोजित होने वाले ’कोदो-कुटकी तिहार’ के पोस्टर का विमोचन कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोदो-कुटकी तिहार 10 से 17 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत भवन परिसर मोचा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत् मंडला जिले से चिन्हित कोदो-कुटकी के उत्पाद एवं गोंडी पैंटिंग का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले की आदिवासी संस्कृति, बैगा संस्कृति, लोकनृत्य तथा स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
