Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों को जल, पर्यावरण तथा वन्य प्राणी संरक्षण के लिए प्रेरित करें – हर्षिका सिंह केन्द्रीय विद्यालय की व्हीएमसी की बैठक संपन्न

मण्डला 7 अक्टूबर 2021

केन्द्रीय विद्यालय की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जल, पर्यावरण तथा वन्य प्राणी संरक्षण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों को श्रमदान तथा वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें अभी से जल तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, कार्यपालन यंत्री पीआईयू जीपी पटले, प्राचार्य उपेन्द्र कुमार पाठक सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य चर्चा को नियमित असेंबली का हिस्सा बनाऐं। बच्चों को कोविड के संबंध में विस्तार से जानकारी दें। विद्यार्थियों को कोविड अनुरूप व्यवहार का महत्व बतलाते हुए उनके माध्यम से उनके परिजनों को भी मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करें। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी विषयों की भी जानकारी दें। योग तथा प्राणायाम को खेल में सम्मिलित करें। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए मांगपत्र भेजने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि पुस्तकालय को बहुउद्देशीय बनाएं। विषय वस्तु के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा तथा कैरियर मार्गदर्शन संबंधी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करें। उन्होंने समय-समय पर बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्मार्ट क्लास, दर्ज संख्या, औसत उपस्थिति, परीक्षा परिणाम तथा ऑनलाइन-ऑफलाइन अध्यापन प्रक्रिया, अधोसंरचना विकास तथा संस्था के आय-व्यय के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

ग्राम पंचायत जैदेपुर के उप चुनाव के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने की कोविड नियंत्रण की समीक्षा

Reva India News

निवास में पेंषनर्स एसोसिएषन का तहसील स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment