Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

मण्डला 7 अक्टूबर 2021

शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में 6 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चौरसिया द्वारा अपने अध्यक्ष उदबोधन में जानकारी दी कि सभी महाविद्यालयीन छात्र एवं 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके, उन्हें मतदाता परिचय पत्र बनवाना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें अपने वार्ड, क्षेत्र के बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु निर्धारित प्रपत्र 6 भर कर बी.एल.ओ. को प्रस्तुत करना होगा। लोकतंत्र में जन भागीदारी को सुदृढ व मजबूत करने हेतु युवाओं और शिक्षित वर्ग को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करते हुए, अन्य योग्य मतदाताओं को भी जागरूक करना है। डॉ. टी.पी. मिश्रा व डॉ. एस.आर. बघेल राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ने भी अपने उदबोधन में बताया कि संविधान में सभी नागरिकों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। डॉ. भावरे व डॉ. अनिता झारिया जिला स्वीप कोर कमेटी के सदस्य द्वारा भी छात्र, छात्राओं को अधिक से अधिक इस मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts

झील महोत्सव  : रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का संगम  सुबह 7 बजे से शाम तक हो रहीं 18 साहसिक गतिविधियॉं सांस्कृतिक रंगों से सज रही रातें रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल – रीवा में भी खुला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र  

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 से 26 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

Leave a Comment