मण्डला 13 अक्टूबर 2021
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग परियोजनाओं बिछिया, घुघरी, मवई तथा मोहगाँव एवं मंडला के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना बिछिया के आंगनवाड़ी केन्द्र कछारी में सहायिका पद के लिए शशि भांवरे का चयन किया गया है।
इसी प्रकार परियोजना घुघरी के आंगनवाड़ी केन्द्र चुरिया में कार्यकर्ता पद के लिए प्रेमकली धुर्वे तथा आंगनवाड़ी केन्द्र कुन्टीददरगांव में कार्यकर्ता पद के लिए अनुराधा यादव का चयन किया गया है। इसी प्रकार परियोजना मवई के आंगनवाड़ी केन्द्र रिचका कला में कार्यकर्ता पद के लिए पुष्पा परते तथा आंगनवाड़ी केन्द्र ब्लॉकटोला में कार्यकर्ता पद के लिए अमरवती मार्को एवं आंगनवाड़ी केन्द्र धनगांव में कार्यकर्ता पद के लिए रूकमणी उईके, आंगनवाड़ी केन्द्र रिचका कला में सहायिका पद के लिए पावर्ती धुर्वे, आंगनवाड़ी केन्द्र करेली में कार्यकर्ता पद के लिए प्रमिला मरावी एवं आंगनवाड़ी केन्द्र मानिकपुर में सहायिका पद के लिए तामेश्वरी मसराम, आंगनवाड़ी केन्द्र मंजनीटोला में कार्यकर्ता पद के लिए सविता मरावी का चयन किया गया है।
परियोजना मोहगाँव के आंगनवाड़ी केन्द्र बिलगढ़ामाल में कार्यकर्ता पद के लिए रूकमणी परस्ते एवं परियोजना मंडला के आंगनवाड़ी केन्द्र पड़रिया में कार्यकर्ता पद के लिए सीमा भारतीया का चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में समाचार जारी होने के दिवस से 10 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
