Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरकार से कलाकारों को जोड़कर करेंगे प्रोत्साहित – फग्गन सिंह कुलस्ते मूर्तिकारों के शिविर में पहुंचे फग्गन सिंह कुलस्ते, शिल्पकारों से की आत्मीय चर्चा

मण्डला – रज़ा फ़ाउण्डेशन द्वारा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से मूर्तिकारों के रज़ा शिविर का आयोजन होटल विट्ठल इन मे चल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय इस्पात व पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शिविर में पहुंचे और कलाकारों से चर्चा कर उनके काम के बारे में जानकारी हासिल की। श्री कुलस्ते ने सभी शिल्पकारों को गुलाब भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर शिल्पकार भी काफी उत्साहित नज़र आए।

केंद्रीय इस्पात व पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिविर में शामिल सभी शिल्पकारों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने शिल्पकारों से उनके और उनके कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। प्रत्येक शिल्पकार के काम को देख उसकी सराहना की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने देश के गौरवशाली अतीत और समृद्ध शिल्प कौशल के बारे में शिल्पकारों से चर्चा की। उन्होंने शिल्पकारों से गढ़ा मण्डला के गोंड राजाओं के शिल्प तैयार करने का आग्रह किया। मंत्री ने रज़ा फाउंडेशन के कार्यों की तारीफ करते हुए कहां वे भी जिला प्रशासन से बात कर शिविर में तैयार शिल्पकृतियों को बेहतर स्थान पर स्थापित करवाने को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी शिल्पकृतियों को स्थापित किया जाए वहां उसकी पूरी जानकारी भी डिस्प्ले की जाए ताकि देखने वाले को इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सकें।

मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय इस्पात व पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रज़ा फाउंडेशन का बहुत अच्छा प्रयास है। इसमें छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अच्छे कलाकार आए है । इनकी कला के क्षेत्र में अपनी रुचि के चलते इस क्षेत्र में आए। सभी कलाकार बेहतर शिल्पकृति तैयार कर रहे हैं। अलग-अलग विषयों को लेकर कलाकार काम कर रहे हैं व काफी आकर्षक कलाकृति तैयार कर रहे हैं। बस्तर तो इसके लिए जाना जाता है बस्तर से भी एक कलाकार इसमें शामिल है। कलाकारों को और प्रोत्साहित करना चाहिए। रज़ा फाउंडेशन ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। इस कार्य को कैसे बढ़ाएं, देश भर में इसकी ख्याति कैसे बड़े, इसको लेकर प्रयास होना चाहिए। बड़े संग्रहालय और प्रमुख केंद्र में उनको स्थापित करना चाहिए। मैंने जानकारी ली तो पता चला कि जिला पंचायत से इसको लेकर चर्चा चल रही है। मैं भी जिला प्रशासन से बात करूंगा कि और व्यवस्थित तरीके से स्थापित किया जाए और इसका और प्रचार प्रसार हो ताकि कलाकारों का मनोबल बढ़े। इनकी क्षमता जो है, उसका समाज के अंदर, देश हित में और बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। देशभर में जितने भी पेंटिंग के स्थल है और कलाकारों से संबंधित जगह है वहां पर मेरा जाना होता है। दिल्ली में भी काफी एग्जीबिशन होती है, जिसमें मेरा जाना होता है। शिविर में शामिल सभी बहुत अच्छे कलाकार हैं, नौजवान हैं, इनकी मेहनत और परिश्रम का इनको सही फल मिलना चाहिए। मैं केंद्र सरकार से बात कर कोशिश करूंगा, जो अच्छा हो सकता है वो करने का प्रयास करेंगे। सरकार से इनको जोड़कर इनकी कला का को प्रोत्साहित करेंगे जिससे निश्चित ही समाज में एक अच्छा वातावरण बनेगा और कलाकारों का मनोबल भी बढ़ेगा। इस दौरान भाजपा मंडला नगर अध्यक्ष अनुराग बिटटू चौरसिया और युवा नेता वेद प्रकाश (गोल्डी) कुलस्ते उपस्थित थे।

Related posts

आज मनाया जाएगा विश्व सामाजिक न्याय दिवस

Reva India News

2 सप्ताह में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सकते हैं दावा/आपत्ति

Reva India News

मंडला कोतवाली टीआई भगाओ मंडला बचाओ के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर

Reva India News

Leave a Comment