Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

मण्डला 15 अक्टूबर 2021

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नाव घाट एवं संगम घाट में बने विसर्जन कुंडों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि विसर्जन कुण्डों में प्रतिमाओं का जरूरी व्यवस्थाओं के साथ ही कराएं। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित तरीके से कराएं। दुर्गा समिति के सदस्यों को विसर्जन कुंड तक ना जाने दिया जाए। किसी भी प्रतिमा का विसर्जन नदी में न करें। अपर कलेक्टर ने विसर्जन स्थल पर समुचित लाईट तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजन केन्द्र कुण्ड से दूर बनाया जाए तथा पूजन सामग्री को एकत्रित करने के लिए पृथक से व्यवस्था रखी जाए। प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशिक्षित स्टॉफ के माध्यम से ही कराएं। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना

Reva India News

पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली क्रांतिकारी योजना है सस्की: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment