Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

मण्डला 21 अक्टूबर 2021

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश में नवम्बर माह में भू-अभिलेख (रिकार्ड) शुद्धिकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाना है जिसका मुख्य उद्देश्य राजस्व रिकार्ड में सुधार किया जाकर, शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे पी.एम., सी.एम. किसान सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, शासन की विभिन्न ऋण योजनाओं, ई-उपार्जन पंजीयन का लाभ प्राप्त करने एवं राजस्व न्यायालय अंतर्गत विभिन्न कार्यों जैसे नामांतरण, फौती नामांतरण, बटवारा, नक्शा तरमीम के प्रकरणों में भू-धारकों को आ रही समस्याओं का निराकरण करना है।

 

शुद्धिकरण पखवाड़े में आयोजित होगी ये गतिविधियाँ

 

शुद्धिकरण पखवाड़े में समस्त ग्रामों के भू-अभिलेख (रिकार्ड) में फौती नामांतरण, भूमि स्वामी सुधार, खसरा रकबा एवं नक्शा सुधार, व्यपवर्तन एन्ट्री कार्य, डाटा परिमार्जिन, शून्य रकबा सुधार, रिक्त भूमिस्वामी सुधार एवं अन्य राजस्व अभिलेख सुधार कार्य संपादित किये जाने है। भू-अभिलेख (रिकार्ड) शुद्धिकरण पखवाड़ा प्रारंभ होने के पूर्व राजस्व अभिलेख में अधिक से अधिक शुद्धता लाने एवं राजस्व रिकार्ड सुधार कार्यों के शतप्रतिशत निराकरण के उद्देश्य से जिले की समस्त जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कलस्टर में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाना है। इस हेतु संबंधित कलस्टर के अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के राजस्व अभिलेख संबंधी आवेदनों को प्राप्त कर शुद्धिकरण पखवाड़ा से पूर्व गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत कार्यवाही की जानी है।

 

राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम

 

मंडला जनपद के अंतर्गत जंतीपुर कलस्टर में 22 अक्टूबर को जंतीपुर, आमानाला, खुडिया तथा सेमरखापा एवं चटुआमार ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के टिकरिया, बनियातारा, किन्द्री, मवईजर एवं बिनैका ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। मंडला जनपद के अंतर्गत पौंड़ी महाराजपुर कलस्टर में 27 अक्टूबर को बहंगा, मलारीचक, मलारा, सुभरिया एवं बोरिया ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के बढार, खुर्सीपार, जारगी एवं पौंड़ीमहाराजपुर ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। मंडला जनपद के अंतर्गत लिमरूआ कलस्टर में 22 अक्टूबर को ग्वारा, ढेकों, सुन्हेरामाल, लिमरूआ एवं धौरगांव ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के टिकरवारा, ठरका, देवगांव, सिलगी एवं गौंझीमाल ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। मंडला जनपद के अंतर्गत पौंड़ीमाल कलस्टर में 27 अक्टूबर को बक्छेरादौना, मोहनिया पटपरा, पौंड़ीमाल, मोहगांवचक एवं झालपानी ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के नरेन्द्रगढ़, लिंगामाल, सिंगारपुर, पटपरसिंगारपुर एवं बरबसपुर ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है।

बिछिया जनपद के अंतर्गत खटिया नारंगी कलस्टर में 22 अक्टूबर को राता, डुंगरिया, मोचा एवं खटिया नारंगी ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के तिलरी, चरगांव, धुतका, बरबसपुर, काताजर एवं मांगा ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। बिछिया जनपद के अंतर्गत देई कलस्टर में 27 अक्टूबर को बुडला, देई, केवलारी, ठोंढा, ढीलवारा एवं कन्हारीकला ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के दानीटोला, खमरोटी, नेवसा भपसा एवं लपटी ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। बिछिया जनपद के अंतर्गत सिझौरा कलस्टर में 22 अक्टूबर को धरमपुरी, करंजिया, कुडेला, मनोहरपुर, राजोमाल, सिझौरा ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के हर्राभाट कोको, भीमा, पड़रिया एवं कोको ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। बिछिया जनपद के अंतर्गत ककैया कलस्टर में 22 अक्टूबर को बोकर, झिंगराघाट, दिवारा, जगनाथर, लफरा एवं माधोपुर ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के नारा, ककैया, आमाडोंगरी, पौंड़ी एवं करियागांव ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है।

मवई जनपद के अंतर्गत भीमडोंगरी कलस्टर में 22 अक्टूबर को बांदरवाडी, भीमडोंगरी, भिमौरी, चंदगांव एवं हर्राटोला ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के इन्द्री, खलौड़ी, लालपुर एवं मनौरी ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। मवई जनपद के अंतर्गत मवई कलस्टर में 27 अक्टूबर को अमवार, अतरिया, बसनी, धनगांव एवं मडफामाल ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के मवई, पखवार, सारसडोली एवं सोढा ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। घुघरी जनपद के अंतर्गत भैसवाही कलस्टर में 22 अक्टूबर को भैसवाही, सहजर, बनिया, सुरेहली एवं चोबा ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के दुलादर, कुसमी, कचनारी एवं सिंगनपुर ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। घुघरी जनपद के अंतर्गत डोंगरमंडला कलस्टर में 27 अक्टूबर को डोंगरमंडला, राम्हेपुर, बिलगांव, गजराज एवं छतरपुर ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के टिकरिया, नाहरवेली, खजरी एवं जुनवान ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है।

मोहगांव जनपद के अंतर्गत सुगारपुर कलस्टर में 22 अक्टूबर को देवगांव, रैयगांव, बडझर, बिलगढा माल, कौआडोंगरी एवं सिंगारपुर ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के सुडगांव, धनगांव, चुभावल, खीसी, उमरिया एवं उमरडीह ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत कालपी कलस्टर में 22 अक्टूबर को कालपी, कटंगी, पोंडीमाल, भैंसवाही एवं छिंदगांव ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के भोंडी, पोनियामाल, लहसर, चरगांव कला एवं बिलनगरी माल ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत मानिकसरा कलस्टर में 27 अक्टूबर को मानिकसरा, बरगांव, लालपुर, सांगवा एवं भटाडुंगरिया ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के पिंडरई माल, बरवाही, जमठार, खापामाल एवं बरौची ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है।

नैनपुर जनपद के अंतर्गत पाठासिहोरा कलस्टर में 27 अक्टूबर को पाठासिहोरा, झुलपुर, रामदेवरी, तिन्दुआ, बम्हनी, घूरवाड़ा एवं बरबसपुर ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के चिचौली, खुर्सीपार, बीजेगांव, भरवेली, जलतरा, परसवाड़ा एवं पोटिया ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। नैनपुर जनपद के अंतर्गत डिठौरी कलस्टर में 27 अक्टूबर को पालासुंदर, सूभेवाड़ा, मल्धा, झिरिया, डिठौरी एवं सालीवाड़ा ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के सर्रापिपरिया, सगोनिया, खोहरी, गौराछापर, ओहानी एवं भेंसवाही ग्रामों में 29 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है।

निवास जनपद के अंतर्गत मोहगांव कलस्टर में 22 अक्टूबर को बिसोरा, मझगांव, कोहका, अमगवां, जिलेहटी एवं पद्दीकोना ग्रामों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार इसी क्षेत्र के हिरनाछापर, जबैदा, मोहगांव, बम्हनी, मसूरघुघरी एवं कटंगसिवनी ग्रामों में 26 अक्टूबर को राजस्व शिविर आयोजित किया गया है।

Related posts

बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में ड्यूटी व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

Reva India News

राष्ट्रीय एकता दिवस आज

Reva India News

शहजाद कुरैशी एवं आसिम कुरैशी को 3 माह जबलपुर जेल भेजने के आदेश

Reva India News

Leave a Comment