Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में स्टारलिंक विरोध रैली, एलन मस्क का पुतला दहन स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रीय सुरक्षा व स्वदेशी हितों का मुद्दा उठाया, दीपावली पर स्वदेशी अपील

मंडला। स्टारलिंक इंटरनेट सेवा के भारत में विस्तार के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच, जिला मंडला ने बुधवार को रैली निकालकर एलन मस्क का पुतला दहन किया। मंच ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय व्यापारियों के हितों और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चिलमन चौक में शाम 5:30 बजे एलन मस्क का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जोरदार नारे लगाए।

 

कार्यक्रम में जिला विचार प्रमुख अनुपम दुबे, जिला सहसंयोजक डॉ. रेखा चौरसिया, सहसंयोजक विनीत परिहार, नगर समन्वयक आरती तिवारी, जिला संघचालक हीरानंद चंद्रवंशी, नगर संचालक रामेश्वर अग्रवाल, प्रांतीय प्रचार विभाग के विनायक तांबे, जिला प्रशिक्षक अभिषेक रैदास तथा विभिन्न संगठनों और व्यापारी वर्ग के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वदेशी जागरण मंच ने इस अवसर पर दीपावली पर्व पर अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं और स्वदेशी कारीगरों को बढ़ावा देने की अपील की। मंच ने स्पष्ट कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा चीनी वस्तुओं का उपयोग न करें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को आर्थिक बल मिलेगा, बल्कि देश की आत्मनिर्भरता भी मजबूत होगी।

मंच का कहना है कि स्टारलिंक जैसी विदेशी कंपनियों के प्रवेश से देश की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय व्यापारियों की आजीविका और आत्मनिर्भर भारत की भावना प्रभावित हो सकती है। मंच ने व्यापारियों और सजग नागरिकों से इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाने की अपील की है।

चिलमन चौक पर पुतला दहन के साथ विरोध प्रदर्शन का समापन हुआ। विभिन्न संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम में अच्छी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने स्वदेशी हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

Related posts

तिलक वार्ड स्टेडियम ग्राउंड मंडला में प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ

Reva India News

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में किया क्लोरिनेशन

Reva India News

सूर्यकुण्ड धाम में मनाई गई रंगपंचमी

Reva India News

Leave a Comment