मण्डला 21 अक्टूबर 2021
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर कलेक्टर मंडला द्वारा गठित जांच दल के द्वारा निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य सामग्री के गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने लिए जा रहे हैं। संभागीय मुख्यालय जबलपुर से संचालित चलित खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा बीजाडांडी में 41 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग की गई। चलित खाद्य प्रयोगशाला में एनालिस्ट सौरभ गौतम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन के द्वारा विभिन्न मसालों, नमक, शहद, खाद्य तेल, घी आदि की प्राथमिक जांच की गई है। साथ ही मैजिक बॉक्स के द्वारा लोगों को जांच के आसान एवं घरेलू तरीके बताकर जागरूक किया गया है।
